फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025: Leaders including CM of Orissa took bath in Sangam, special puja done for India victory

Mahakumbh 2025 : ओडिसा के सीएम मांझी सहित कई वीआईपी ने संगम में किया स्नान, भारत की जीत के लिए हुई विशेष पूजा

Sun, 23 Feb 2025 04:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Feb 2025 04:14 PM IST
सार

महाकुंभ में रविवार को कई वीवीआईपी पहुंचे। ओडिसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, सांसद संबित पात्रा, गायक कैलाश खेर समेत तमाम वीआईपी ने संगम में डुबकी लगाई। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर भारत की जीत के लिए संगम तट पर विशेष पूजा आराधना भी की गई। 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: Leaders including CM of Orissa took bath in Sangam, special puja done for India victory
सांसद संबित पात्रा ने संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

त्रिवेणी तट पर श्रद्धा और भक्ति का महासंगम देखने को मिल रहा है। करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। देश के बड़े नेता, संत-महात्मा और गणमान्य व्यक्ति भी इस महापर्व में शामिल हो रहे हैं। रविवार को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, भाजपा नेता संबित पात्रा और सूफी सिंगर कैलाश खेर ने पुण्य डुबकी लगाई। करोड़ों श्रद्धालुओं के संगम स्नान आने के साथ ही यहां चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर भारत की जीत के लिए विशेष पूजा का भी आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


उत्तराखंड के राज्यपाल ने की प्रशंसा

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कुंभ के आयोजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सभी अधिकारियों को बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए बधाई देता हूं... यह क्षण शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, इसे केवल महसूस किया जा सकता है।

विज्ञापन

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने किया संगम स्नान

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कहा, मैं अपने परिवार के साथ यहां आया हूं। व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। मैं उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद देता हूं। लाखों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए आ रहे हैं।

भाजपा नेता संबित पात्रा ने लगाई पावन डुबकी

भाजपा नेता संबित पात्रा ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और कहा, "यह पुण्य का क्षण है। मैं आज पुरी से प्रयागराज पहुंचा हूं। यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। लोकसभा सांसद  संबित पात्रा ने संगम स्नान के बाद यहां की व्यवस्था की सराहना की। कहा कि आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं देखकर वह अभिभूत हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि यहां आना और पवित्र डुबकी लगाना सौभाग्य की बात है। मैंने पुरी से प्रयागराज की यात्रा की और यहां आकर महसूस हुआ कि जन्मों के पुण्य से ही महाकुंभ संगम स्नान का अवसर मिलता है। महाकुंभ की व्यवस्थाएं अभूतपूर्व हैं, सड़कों की सुव्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए अनाउंसमेंट तक, हर छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखा जा रहा है।

गायक कैलाश खेर ने आस्था व्यक्त की

भक्ति संगीत के प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने कहा, "भारत श्रद्धा की भूमि है। लोग भारी बैग लेकर यहां आ रहे हैं, लेकिन उनके दिल श्रद्धा से भरे हुए हैं। खेर ने कहा कि इस तरह का आयोजन विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रतीक है।


मीडिया सेंटर महाकुंभ 2025 द्वारा जारी।

टीम इंडिया की जीत के लिए हुआ पूजन

प्रयागराज में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए विशेष 'पूजा' और 'आरती' का आयोजन किया गया। रविवार को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed