फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025 Jal Dhara Se Jeevan Dhara booklet telling success story of Jal Jeevan Mission in UP

Mahakubh: 'जल धारा से जीवन धारा' पुस्तिका बता रही जल जीवन मिशन के सफलता की कहानी, इसमें हैं 13 सच्ची कहानियां

Wed, 05 Feb 2025 04:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: श्याम जी. Updated Wed, 05 Feb 2025 04:41 PM IST
सार

'जल धारा से जीवन धारा' पुस्तिका को पढ़कर सबसे ज्यादा भाव-विभोर वो युवा श्रद्धालु हो रहे हैं, जिन्होंने अपने बचपन के दिनों में इस त्रासदी को बहुत करीब से देखा है। साथ ही ये भी बता रहे हैं कि किस तरह से हर घर नल योजना ने उनके जीवन को बदला है। 
 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Jal Dhara Se Jeevan Dhara booklet telling success story of Jal Jeevan Mission in UP
जल जीवन मिशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल जीवन मिशन के स्वच्छ सुजल गांव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुराने और नए बुंदेलखंड के गांवों के प्रोटोटाइप के साथ-साथ 'जल धारा से जीवन धारा' पुस्तिका भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिस प्रकार स्वच्छ सुजल गांव में नए और पुराने बुंदेलखंड को दिखाया गया है, वैसे ही 'जल धारा से जीवन धारा' पुस्तिका में बुंदेलखंड-विंध्य की असली कहानियां हैं।

विज्ञापन


इससे पता लगता है कि इन क्षेत्रों के लोगों को घर-घर नल से जल पहुंचने से पहले किन दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था। महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर-7 में बसाए गए स्वच्छ सुजल गांव में आने वाले श्रद्धालुओं को ये पुस्तिका मुफ्त में दी जा रही है। इसे पढ़कर श्रद्धालु भी भाव-विभोर हो रहे हैं। साथ ही उस पीढ़ा को भी महसूस कर रहे हैं, जो हर घर तक नल कनेक्शन पहुंचने से पहले यहां के लोगों ने झेली है।
विज्ञापन


पुस्तिका की कहानियां पढ़ युवा कर रहे जल जीवन मिशन की तारीफ
'जल धारा से जीवन धारा' पुस्तिका को पढ़कर सबसे ज्यादा भाव-विभोर वो युवा श्रद्धालु हो रहे हैं, जिन्होंने अपने बचपन के दिनों में इस त्रासदी को बहुत करीब से देखा है। साथ ही ये भी बता रहे हैं कि किस तरह से हर घर नल योजना ने उनके जीवन को बदला है। महाकुंभ में आए बुंदेलखंड के महोबा जिले के युवा श्रद्धालु विनोद बताते हैं कि पुस्तिका में जो कहानियां हैं, उनको उन्होंने बचपन में बहुत करीब से देखा है। मगर पिछले कुछ वर्षों में अब स्थितियां पूरी तरह से बदल गई हैं। इससे क्षेत्र का विकास हो रहा है, साथ ही पलायन भी रूका है। ललितपुर से आईं सीमा बताती हैं कि ये पुस्तिका वो प्रयागराज से एक याद के तौर पर ले जा रही हैं, जिसे आने वाली पीढ़ी को पढ़ाएंगी। इससे नई पीढ़ी अपनी पुरानी पीढ़ी के दर्द को समझ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे राज्य के लोग भी बुंदेलखंड विन्ध्य की कहानी पढ़कर हो रहे अचंभित
महाकुंभ में आने वाले अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी इन कहानियों को पढ़कर ये अचंभित हो रहे हैं कि किस तरह से बुंदेलखंड और विन्ध्य जैसे क्षेत्रों में इतने कम समय में जल जीवन मिशन के जरिए जीवन का आधार शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा है और किस तरह से हर घर नल योजना यहां के लोगों का जीवन बदल रही है। साथ ही यूपी में जल जीवन मिशन में सोलर पावर इस्तेमाल के अभिनव प्रयोग की भी दूसरे राज्यों के लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। दूसरे राज्यों के लोग इसे एक दूरदर्शी सोच के रूप में देख रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन योजना में सोलर पावर इस्तेमाल के अभिनव प्रयोग के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed