फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MahaKumbh 2025 Goods are stuck at city border food shortages have increased

MahaKumbh: शहर के बॉर्डर पर फंसा माल, खाद्य पदार्थों की बढ़ी किल्लत; आवश्यक सामान लदे वाहनों को मिलेगी एंट्री

Sat, 15 Feb 2025 10:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Feb 2025 10:24 AM IST
सार

प्रयागराज शहर के एंट्री प्वाइंट पर आवश्यक वस्तु लदे वाहनों को जिला प्रशासन ने नो एंट्री में छूट दे दी है। रात 10 से सुबह तीन बजे तक इनका शहर में प्रवेश होगा। हालांकि, जरूरी वस्तुओं के अलावा अन्य सामान लदे वाहनों को छूट देने के मामले में आज निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
MahaKumbh 2025 Goods are stuck at city border food shortages have increased
झांसी पुल से एलोपीबाग चुंगी तक लगा भीषण जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

महाकुंभ में आ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण प्रयागराज आने वाले तमाम मालवाहक वाहन बीते कई दिनों से शहर के बाहर ही खड़े हैं। इस वजह से शहर में आवश्यक वस्तुओं की कमी दिखने लगी है। 
विज्ञापन


खाद्यान्न, पशुओं के चारे आदि की गाड़ी न आ पाने से व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि अब जब माघी पूर्णिमा का भी स्नान पर्व बीत गया है तब भी जिला प्रशासन मालवाहक वाहनों को शहर में इंट्री नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि 25 जनवरी के बाद से उनके वाहन शहर के बाहर खड़े हैं। बीच में एक दो दिन के लिए कुछ वाहनों की शहर में इंट्री तो हुई लेकिन जाम के कारण अब भी काफी संख्या में मालवाहक वाहन शहर के चारों तरफ फंसे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर भी लगातार गुहार लगा रहे हैं कि उनके वाहन छोड़े जाएं। व्यापारियों की इसी तरह की समस्याओं को लेकर व्यापारी एकता समिति के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को हुई।

खाद्य पदार्थों की किल्लत बढ़ी
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि पुलिस द्वारा माल वाहक वाहनों को रोक लिए जाने की वजह से व्यापारियों का माल शहर में नहीं पहुंच पा रहा है। इस वजह से यहां सभी प्रकार के सामानों की किल्लत उत्पन्न हो गई हैं। 

 

दुकानों पर जरूरी खाद्य पदार्थ खत्म
प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि खाद्य पदार्थ एवं पशु खाद्य पदार्थ लदे वाहन तत्काल प्रभाव से छोड़े जाएं। क्योंकि तमाम बाजारों की दुकानों पर जरूरी खाद्य पदार्थों या तो खत्म हो चुके हैं या खत्म होने वाले हैं। जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि यहां आने वाले जिले के सभी चेकपोस्ट पर मालवाहक खड़े हैं। इसमें से कई में खाद्य पदार्थ है। इन ट्रकों को ज्यादा दिन तक रोका तो माल खराब हो जाएंगे।
 

बैठक में बताया कि मीरगंज के व्यापारी राजेंद्र केसरवानी का चीनी से भरा ट्रक सुल्तानपुर में कई दिनों से खड़ा है। इसी तरह बहादुरगंज के किराना व्यापारी शिव कुमार केसरवानी का नारियल बुरादा से भरा ट्रक रीवा बार्डर में रोका गया है। प्रमिल ने बताया कि मुट्ठीगंज के मनीष गुप्ता का एक ट्रक रीवा बॉर्डर तो दूसरा पशुओं का चारा लदा वाहन 15 दिन से खड़ा है।

 

आटा, दाल आदि लदे मालवाहक वाहन बॉर्डर पर खड़े
इसके अलावा नवाबगंज, कोखराज, झूंसी के आगे भी काफी संख्या में आटा, दाल आदि लदे मालवाहकों को खड़ा रखा गया है। बैठक में मनीष गुप्ता, राजेंद्र केसरवानी, शिव कुमार केसरवानी, विपिन गुप्ता, बृजेश निषाद, कुलदीप चौरसिया आदि मौजूद रहे।

आवश्यक वस्तु लदे वाहन रात 10 से तीन बजे तक कर सकेंगे प्रवेश
प्रयागराज शहर के एंट्री प्वाइंट पर आवश्यक वस्तु लदे वाहनों को जिला प्रशासन ने नो एंट्री में छूट दे दी है। रात 10 से सुबह तीन बजे तक इनका शहर में प्रवेश होगा। हालांकि, जरूरी वस्तुओं के अलावा अन्य सामान लदे वाहनों को छूट देने के मामले में आज निर्णय लिया जाएगा।

 

शहर में खाद्यान्न आदि का संकट बढ़ता देख यहां के व्यापारियों व उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार की शाम पुलिस लाइंस में वार्ता के लिए बुलाया गया था। डीएम के नेतृत्व में बैठक में डीसीपी ट्रैफिक नीरज पांडेय, एडीसीपी कुलदीप सिंह की मौजूदगी में व्यापारियों ने शहर में व्यावसायिक वाहनों की एंट्री पर लगी रोक के कारण यहां आवश्यक वस्तुओं के साथ सामान्य वस्तुओं की आपूर्ति बाधित होने से उपजे संकट के बारे में बताया।

सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला, केंद्रीय व्यापार मंडल के मो. कादिर, शिवशंकर सिंह, ईस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विनय टंडन, राजीव नैय्यर ने नो इंट्री में छूट देने का आग्रह किया। 

 

तय हुआ कि रात 10 से सुबह तीन बजे तक प्रयागराज में जरूरी वस्तुओं वाले भारी व्यावसायिक वाहनों को एंट्री दी जाएगी। लेकिन, कोई भी व्यावसायिक वाहन लोडिंग-अनलोडिंग करते समय सड़क पर गाड़ी न खड़ी करे।

विनय टंडन ने इस दौरान फाफामऊ से तेलियरगंज, अंदावा से ट्रांसपोर्टनगर, ट्रांसपोर्टनगर से तेलियरगंज तक मालवाहक वाहनों को छूट देने का भी आग्रह किया। डीसीपी नीरज पांडेय ने स्पष्ट किया कि सिर्फ आवश्यक वस्तु लदे वाहनों को ही अभी रात 10 से तीन बजे तक नो एंट्री में छूट दी जा रही है। अन्य गुड्स के बारे में आज स्थिति देखकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed