फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh-2025: Ganga Path will ease the way for devotees and tourists in Mahakumbh

महाकुंभ-2025 : महाकुंभ में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की राह आसान करेगा गंगा पथ, जाम की समस्या से भी मलेगी निजात

Sun, 05 May 2024 07:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 May 2024 07:21 PM IST
सार

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता दिनेश तिवारी ने बताया कि राजधानी लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर प्रयागराज में भी गंगा किनारे लगभग 12 किलोमीटर गंगा पथ का निर्माण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Mahakumbh-2025: Ganga Path will ease the way for devotees and tourists in Mahakumbh
पांटून पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को दिव्य, भव्य और नव्य स्वरूप देने के लिए योगी सरकार कई नए कदम उठा रही है। इसी के तहत गंगा तट पर 95 करोड़ से गंगा पथ का निर्माण किया जा रहा है। इससे यहां आने वाले 41 करोड़ से अधिक पर्यटकों और श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।  

विज्ञापन


सड़क पर सेल्फी प्वाइंट का किया जाएगा निर्माण

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता दिनेश तिवारी ने बताया कि राजधानी लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर प्रयागराज में भी गंगा किनारे लगभग 12 किलोमीटर गंगा पथ का निर्माण कराया जा रहा है। यह महाकुंभ-2025 से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। इससे कुंभ क्षेत्र में भीड़ को व्यवस्थित करने में यह काफी मददगार साबित होगा। सिंचाई विभाग की तरफ से इसका निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए  गंगा नदी के दोनों किनारों पर सात खंडों में रिवर फ्रंट की तर्ज पर सड़क बनाई जा रही है। गंगा पथ आम सड़कों से बिलकुल अलग होगी। इसका निर्माण इंटर लाकिंग, बोल्डर क्रेट से किया जा रहा है, जिसमेें स्लोप पिचिंग का कार्य भी होगा। इस सड़क को आदर्श सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके किनारे बेंच लगाई जाएगी। कई जगह जगह पर सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में हो रहा है गंगा पथ का निर्माण

गंगा किनारे रसूलाबाद घाट से नागवासुकी मंदिर तक,  सूरदास से छतनाग तक, कर्जन ब्रिज के समीप महावीर पुरी तक का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। गंगा के दोनों किनारे पर इन सड़कों का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed