फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025 Fire broke out again in Kumbh Mela area under control

Mahakumbh 2025: कुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, दो गाड़ियां जलीं; दमकल विभाग ने पाया काबू

Sat, 25 Jan 2025 08:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Jan 2025 08:13 AM IST
सार

मेले की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सेक्टर 2 के पास खड़ी दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। एक अर्टिगा और दूसरी वेन्यू कार है। घटना के दौरान यातायात रोक दिया गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Fire broke out again in Kumbh Mela area under control
मेले में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर से आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कुंभ मेला क्षेत्र में आग लगी। आग से किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। 

मेले की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सेक्टर 2 के पास खड़ी दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। एक अर्टिगा और दूसरी वेन्यू कार है। घटना के दौरान यातायात रोक दिया गया।
विज्ञापन


सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों में अचानक लगी आग 
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

Mahakumbh 2025 Fire broke out again in Kumbh Mela area under control
गाड़ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
एकादशी होने के कारण महाकुंभ में आज भारी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची है। लेकिन प्रशासन की तेजी के चलते आग की घटना को तुरंत रोक दिया गया है। पिछली आग को देखते हुए कुंभ प्रशासन ने व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं आग और दुर्घटनाओं के रोकने के लिए मेले में जगह-जगह पर स्पॉट बनाए हैं। ताकि किसी घटना होने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके। 

 
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 Fire broke out again in Kumbh Mela area under control
गाड़ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
इसके चलते आज सुबह आग लगने की घटना के दौरान तुरंत दमकल कर्मी मौके पर पहुंची और कार में लोगों को निकालकर आग पर तुरंत काबू पा लिया। सभी लोग सुरक्षित है। मेले में स्थिति समान्य है।
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 Fire broke out again in Kumbh Mela area under control
गाड़ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
फायर ऑफिसर विशाल यादव का कहना है श्रद्धालु दूर-दराज के इलाकों से आ रहे हैं और उन्होंने अपने वाहन यहां पार्क किए हैं। अत्यधिक गर्मी के कारण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। एर्टिगा कार पूरी तरह से जल गई है और वेन्यू कार आंशिक रूप से जली है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, सभी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed