फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025: Digital Kumbh Museum will be the center of attraction, will be constructed in Prayagraj at a c

महाकुंभ 2025 : आकर्षण का केंद्र होगा डिजिटल कुंभ म्यूजियम, 60 करोड़ की लागत से प्रयागराज में होगा निर्माण

Wed, 31 May 2023 12:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 May 2023 12:28 PM IST
सार

म्यूजियम में देश और प्रदेश की संस्कृति के अलावा महाकुंभ के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के दर्शन होंगे। पर्यटन विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव हाल ही में मुख्य सचिव के सामने प्रस्तुत किया है। प्रस्ताव के अनुसार म्यूजियम में ऑडियो-वीडियो की भी सुविधा होगी।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: Digital Kumbh Museum will be the center of attraction, will be constructed in Prayagraj at a c
महाकुंभ की तैयारियां चल रहीं तेज। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाकुंभ 2025 को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में प्रयागराज में डिजिटल कुंभ म्यूजियम का निर्माण कराया जाएगा। 60 करोड़ की लागत से बनने वाला यह डिजिटल कुंभ म्यूजियम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगा। वहीं महाकुंभ के मद्देनजर आम नागरिक सुविधाओं व मंदिरों के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

विज्ञापन

म्यूजियम में देश और प्रदेश की संस्कृति के अलावा महाकुंभ के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के दर्शन होंगे। पर्यटन विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव हाल ही में मुख्य सचिव के सामने प्रस्तुत किया है। प्रस्ताव के अनुसार म्यूजियम में ऑडियो-वीडियो की भी सुविधा होगी। इसमें आध्यात्मिक व कुंभ मेला, इंटरप्रेटेशन गैलरी, समुद्र मंथन गैलरी और अखाड़ा गैलरी शामिल है।

विज्ञापन


म्यूजियम में फूड प्लाजा और महाकुंभ से संबंधित साहित्य भी होगा। वहीं कल्चरल हाट (अक्षयवट), म्यूजियम, गैलरी व थिएटर (अमृत कलश) के साथ ही गेस्ट हाउस जैसी सुविधाएं भी होंगी। म्यूजियम में तीन नदियों (गंगा, यमुना और सरस्वती) को तीन अलग रंगों के माध्यम से दिखाया जाएगा, जो एनिमेटेड फ्रैकटल ज्योमेट्री आधार पर होगा। इसमें स्टेटिक ग्राफ़िक का भी प्रयोग होगा। यहां प्रयागराज के इतिहास के साथ ही आधुनिक शहर के बारे में भी बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों पर 300 करोड़ होगा खर्च

महाकुंभ में पर्यटन विभाग हनुमान मंदिर, भारद्वाज आश्रम, द्वादस माधव मंदिर, नागवासुकी मंदिर, दशाश्वमेध मंदिर, मनकामनेश्वर मंदिर, अलोपशंकरी मंदिर, पडिला महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण व फ्लोटिंग जेटी, रेस्टोरेंट का निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही राही इलावर्त होटल में फसाड लाइटिंग, त्रिवेणी दर्शन में 18 नए कमरे, मुख्य मार्गों पर तीन प्रवेश द्वारों की मरम्मत व सौंदर्यीकरण का भी प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed