फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh- 2025: Digital Kumbh Museum to be built soon in Prayagraj, Rs 6 crore released

महाकुंभ- 2025: प्रयागराज में जल्द बनेगा डिजिटल कुंभ म्यूजियम, छह करोड़ रुपये जारी

Wed, 02 Oct 2024 06:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Oct 2024 06:44 PM IST
सार

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, 'पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास करने वाले उत्तर प्रदेश के लिए महाकुंभ- 2025 अवसर और चुनौती दोनों है। पर्यटन विभाग श्रद्धालुओं को विशिष्ट अनुभव देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
Mahakumbh- 2025: Digital Kumbh Museum to be built soon in Prayagraj, Rs 6 crore released
कुंभ मेला, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में तीन माह बाद शुरू होने वाले महाकुंभ- 2025 को भव्य, दिव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए सरकार प्रयत्नशील है। पर्यटन विभाग 'डिजिटल कुंभ म्यूजियम' बनाने की तैयारी में है। यहां श्रद्धालु डिजिटल माध्यमों से समुद्र मंथन देख सकेंगे। इसके अलावा, कुंभ, महाकुंभ सहित अन्य धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, 'पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास करने वाले उत्तर प्रदेश के लिए महाकुंभ- 2025 अवसर और चुनौती दोनों है। पर्यटन विभाग श्रद्धालुओं को विशिष्ट अनुभव देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज में शिवालय पार्क के पास, अरैल रोड नैनी में डिजिटल कुंभ म्यूजियम बनेगा। इसके लिए 21.38 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं, जिसमें छह करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। संग्रहालय का आकार 10,000 वर्ग मीटर होगा, जिसमें एक साथ 2000 से 2500 लोग भ्रमण कर सकेंगे।
विज्ञापन


डिजिटल म्यूजियम में समुद्र मंथन की 14 रत्नों वाली गैलरी बनाई जाएगी। डिजिटल माध्यम से समुद्र मंथन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। डिजिटल स्क्रीन सहित अन्य माध्यमों से प्रयागराज महाकुंभ-कुंभ, हरिद्वार,नासिक, उज्जैन कुंभ आदि के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके अलावा, लैंडस्केपिंग विकसित की जाएगी। टिकट काउंटर भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, 'हमारा प्रयास है कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु विशेष अनुभव लेकर लौटें। इसके लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। स्नान, ध्यान, भ्रमण, पूजन आदि के साथ ठहरने के लिए अच्छी व्यवस्था की जा रही है। महाकुंभ के साथ-साथ प्रयागराज के अन्य धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों का भी विकास किया जा रहा है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed