फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025 Digital gallery telling story of journey of constitution in a few minutes

Mahakumbh: चंद मिनटों में संविधान की यात्रा का वृत्तांत बता रही डिजिटल गैलरी, स्क्रीन टच करते ही खुल रहे पन्ने

Sun, 19 Jan 2025 12:13 PM IST
शाहरुख खान आलोक श्रीवास्तव, अमर उजाला, प्रयागराज
आलोक श्रीवास्तव, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Jan 2025 12:13 PM IST
सार

डिजिटल गैलरी चंद मिनटों में संविधान की यात्रा का वृत्तांत बता रही है। स्क्रीन टच से खुल रहे संविधान के पन्ने इंटरैक्टिव वॉल इतिहास बता रही है। संविधान की यात्रा को महाकुंभ में जीवंत किया जा रहा है।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Digital gallery telling story of journey of constitution in a few minutes
Mahakumbh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिजिटल महाकुंभ में इस बार धर्म, संस्कृति के साथ ही भारतीय संविधान को भी डिजिटल रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। यहां बनाई गई डिजिटल गैलरी संविधान की यात्रा को जीवंत कर रही है।
विज्ञापन


स्क्रीन टच करने पर संविधान की किताब के पन्ने खुल रहे हैं तो इंटरैक्टिव वॉल संविधान के बनने से लेकर उसके लागू होने तक के समय काल से जुड़े हर ऐतिहासिक लम्हों से लोगों को रूबरू करा रही है।
विज्ञापन


संसदीय कार्य विभाग की ओर से त्रिवेणी मार्ग पर यह गैलरी लगाई गई है। इसमें संविधान के हर पहलुओं से तकनीक के माध्यम से परिचित होने का अनूठा अनुभव लोगों को प्राप्त हो रहा है। गैलरी में अलग-अलग कॉर्नर बनाए गए हैं, जिसमें संविधान, उसके निर्माताओं व ऐतिहासिक प्रसंगों की प्रस्तुति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एक डिजिटल स्क्रीन लगाई गई है, जिस पर एक टच से आप संविधान के पन्ने पलट सकते हैं। इसके साथ ही टाइमलाइन ऑप्शन के जरिये संविधान की यात्रा के महत्वपूर्ण कालखंडों को चंद सेकेंडों में वर्षवार देख सकते हैं। 

एक इंटरैक्टिव वॉल भी है जिस पर संविधान के निर्माण के क्रम में संविधान सभा के सदस्यों के अथक प्रयासों को चित्रों के जरिये तो दर्शाया ही गया है। इसके साथ ही यहां वीआर हेडसेट के जरिये उन गौरवशाली पलों को महसूस करने की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

इसके अलावा एक ऑडियो-वीडियो वॉल के जरिये संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद व प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बीआर आंबेडकर के भाषण को देखा व सुना भी जा सकता है। इसके अलावा गैलरी के एंट्री प्वाइंट पर टच स्क्रीन सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। जहां आप एक टच पर राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ के साथ सेल्फी ले सकते हैं।

 

राष्ट्रीय ध्वज से लेकर राष्ट्रगान तक की कहानी
राष्ट्रगान 'जन गण मन' को लेकर किस तरह एक बार भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई और फिर गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर ने कैसे इसे लेकर स्थिति स्पष्ट की, ऐसे कई रोचक प्रसंगों का भी विवरण यहां दिया गया है। इसके अलावा संविधान के सभी भागों में उल्लेखित चित्रों और उनका वर्णन भी अलग-अलग एलईडी डिस्प्ले वॉल के जरिये आकर्षक ढंग से किया गया है। 

 

गैलरी की परिकल्पना से लेकर व्यवस्थापन तक का कार्य देख रहे प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि लोग आसानी व कम समय में संविधान की विशेषताओं से न सिर्फ रूबरू हो सकें, बल्कि डिजिटल तकनीक के जरिये महसूस भी कर सकें, यही इस गैलरी लगाने का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed