फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025 130 horses from 11 districts will control the crowd in Mahakumbh

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में भीड़ नियंत्रित करेंगे 11 जिलों के 130 घोड़े, प्रशिक्षित 165 घुड़सवारों की भी तैनात

Sat, 09 Nov 2024 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 06:15 PM IST
सार

महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इसी को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कैमरों के साथ तमाम हाईटेक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 130 horses from 11 districts will control the crowd in Mahakumbh
घुड़सवार पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में इस बार भीड़ नियंत्रण के लिए 11 जिलों से आए पुलिस के 130 घोड़े भी लगाए जाएंगे। प्रदेश के अलग-अलग जिलों व इकाइयों से आने वाले इन घोड़ों की कमान 165 घुड़सवार संभालेंगे। 30 नवंबर तक इनकी आमद हो जाएगी और फिर इन्हें घाटों, पांटून पुलों व अन्य स्थानों पर अभ्यास कराया जाएगा।

विज्ञापन


महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इसी को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कैमरों के साथ तमाम हाईटेक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए परंपरागत तरीकों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसी के तहत इस बार मेला पुलिस के बेड़े में घुड़सवार पुलिस के घोड़ाें व जवानों की संख्या में भी भारी इजाफा किया गया है।
विज्ञापन


इस बार कुल 130 घोड़े तैनात किए जाएंगे जिन्हें घुड़सवार पुलिस के 165 जवान नियंत्रित करेंगे। यह घोड़े मेरठ, अलीगढ़, आगरा, बरेली, कानपुर लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर, पुलिस अकादमी मुरादाबाद व पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सीतापुर से आएंगे। अफसरों का मानना है कि पांटून पुलों, संगम नोज व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर घुड़सवार पुलिस की भीड़ प्रबंधन में अहम भूमिका होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में घुड़सवार पुलिस की कमान संभालने वाले पुलिस अफसर ने बताया कि 30 नवंबर तक घोड़े व जवान आमद करा लेंगे। इसके बाद से उनका अभ्यास शुरू करा दिया जाएगा। अगले एक महीने तक उन्हें मेले में भीड़ के लिहाज से संवेदनशील चिह्नित किए गए सभी स्थान से पूरी तरह परिचित करा दिया जाएगा।

शहर क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेगी जनपदीय इकाई

खास बात यह है कि भीड़ प्रबंधन के लिए मेले में तैनात किए जाने वाले घोड़े व जवान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से तो होंगे, लेकिन इनमें प्रयागराज के घोड़े व जवान शामिल नहीं होंगे। दरअसल जनपदीय कमिश्नरेट पुलिस की घुड़सवार इकाई में तैनात 19 घोड़े व 22 जवान शहर क्षेत्र व जंक्शन के आसपास भीड़ नियंत्रण में लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed