फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maha Kumbh: Color of devotion and renunciation on foreign girls too

महाकुंभ: विदेशी युवतियों पर भी चढ़ा भक्ति का रंग, पीठ पर बुजुर्ग मां को सवार कर संगम स्नान कराने पहुंचे जगदीश

Tue, 31 Dec 2024 05:41 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 31 Dec 2024 05:41 PM IST
सार

महाकुंभ की प्रारंभ जल्द ही होने वाला है, लेकिन इस बीच भक्ति के ऐसे रंग देखने को मिल रहे हैं जो सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। देश में जहां आस्था का चरम देखा जा रहा है वहीं इसके प्रभाव से विश्व भी अछूता नहीं है। इसकी दो ऐसी कहानी जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी।

विज्ञापन
Maha Kumbh: Color of devotion and renunciation on foreign girls too
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेशी युवक-युवतियां संगम की रेती पर भगवा चोला रंगाकर संन्यास धारण कर रहे हैं। इसे गेरुआ वस्त्र का ग्लैमर कहें या माया मोह का परित्याग। महाकुंभ में संन्यास ग्रहण करने में विदेशी युवाओं के साथ युवतियां भी पीछे नहीं हैं। सोमवार को जूना अखाड़े की छावनी में कई विदेशी युवक-युवतियों ने भगवा चोला रमाया और अब वह महीने भर संगम की रेती पर जप-तप, ध्यान करेंगे। जूना अखाड़े में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन दुनिया के कई देशों की महिलाएं संन्यास धारण करेंगी। 
विज्ञापन


इसके लिए जूना अखाड़े के माईवाड़ा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्चियां कटवाई जा रही हैं। पंच गुरुओं के नाम तय किए जा रहे हैं। महिलाओं को संन्यासिनी बनाने के पांच संस्कार पूरे किए जाएंगे। महाकुंभ में प्रथम डुबकी से पहले ही संन्यास धारण करने वाली अमेरिका की क्रिस्टिना अब आनंद लीला माता बनकर ध्यान-साधना कर रही हैं। वेद अध्ययन के लिए इटली से आईं तारा भी संन्यासिनी बन गई हैं। तारा गेरुआ वस्त्र में घंटों साधना रत रहती हैं। इनके अलावा ऑस्ट्रिया की एदा, जर्मनी की बर्नियर सुईट समेत आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने गेरुआ वस्त्र रंगा लिया है। पंच गुरुओं की ओर से दीक्षा लेने वाली यह संन्यासिनियां सनातन संस्कृति के रंग में महाकुंभ में देश-दुनिया से आने वाले संतों भक्तों का ध्यान खींच रही हैं।
विज्ञापन


जूना अखाड़े की चार मढ़ी की महंत लक्ष्मी सरस्वती बताती हैं कि जिन विदेशी युवतियों ने संन्यास ग्रहण किया है, वह पिछले कई महीने या वर्ष भर से अपने गुरुओं के सानिध्य में वैरागी जीवन जी रही थीं। वह किसी न किसी गुरु की शिष्या के रूप में अपने देश में रहकर सनातन संस्कृति के रूप में अखाड़े की परंपरा का निर्वाह करती आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ पर बुजुर्ग मां को सवार कर संगम स्नान कराने पहुंचे जगदीश
त्रेतायुग में श्रवण कुमार अपने बूढ़े मां-बाप को कंधे पर सवार कर चारधाम की यात्रा पर निकले थे। ठीक उसी प्रकार अब कलयुग में कुमार जगदीश अपनी 85 वर्षीय वृद्ध मां को पीठ पर लादकर संगम स्नान कराने पहुंचे थे। डिंडोरी जिला मध्य प्रदेश से महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचे जगदीश ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व मां को दिया वचन पूरा करने के लिए वो आए हैं। साथ ही संगम की रेती साथ लेकर विदा हो रहे हैं।


दो बच्चे और पत्नी के साथ मेला क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उन्होंने बताया कि पिता का देहांत होने के बाद उन्होंने मां को वचन दिया था कि महाकुंभ में संगम स्नान कराऊंगा। उन्होंने कहा कि इच्छा तो शाही स्नान और अन्य पर्वों तक रुकने की थी, लेकिन मां की अस्वस्थता के कारण असमर्थ हूं। मां और परिवार सहित संगम स्नान और दान पुण्य आदि करने के बाद उन्होंने बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया और फिर वापस घर के लिए रवाना हो गए। जाते-जाते वो संगम की रेती भी माथे पर लगाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed