फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maha Kumbh 2025 Political bitterness drowned in Sangam, apart from BJP opposition leaders parties took a dip

MahaKumbh: संगम में डूबी सियासी कड़वाहट, भाजपा के अलावा अन्य दलों के नेताओं ने भी त्रिवेणी में किया स्नान

Wed, 12 Feb 2025 10:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Feb 2025 10:44 AM IST
सार

संगम में सियासी कड़वाह डूब गई। सभी ने डुबकी लगाई। भाजपा के अलावा अन्य दलों के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी त्रिवेणी में स्नान किया। हालांकि, जाम के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह स्नान से वंचित रह गए।

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 Political bitterness drowned in Sangam, apart from BJP opposition leaders parties took a dip
पीएम मोदी और अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संगम में डुबकी लगाने के लिए हर कोई लालायित दिख रहा है। इसमें सियासी कड़वाहट भी डूब गई है। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक, आम जन से लेकर वीवीआईपी तक, हर कोई संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए उत्सुक दिख रहा है। 
विज्ञापन


विपक्ष के नेताओं की जुबान पर भले ही विरोध रहा हो, लेकिन मन में उत्साह लेकर अधिकतर नेताओं को संगम की शरण में आते देखा जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जाम की वजह से निराशा मिली। 
विज्ञापन


अफसरों के अनुसार, महाकुंभ में स्नान के लिए वह भी आ रहे थे लेकिन श्रद्धालुओं के जनसमुद्र में फंसकर रह गए। इसकी वजह से उन्हें बीच रास्ते से ही लौटना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कर्नाटक के डिप्टी सीएम और वहां के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी पवित्र त्रिवेणी में स्नान करने पहुंचे। डीके शिवकुमार के साथ उनकी पत्नी उषा थीं। यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय भी यहां आने से खुद को न रोक सके।

उमड़ी आस्था, सवा करोड़ से अधिक ने लगाई संगम में डुबकी
इससे पहले, दुनिया के सबसे बड़े जन समागम में स्नानार्थियों के उत्साह के सामने प्रशासन के अनुमान छोटे साबित हो रहे हैं। मंगलवार को भी सवा करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया और यह सिलसिला लगातार चार दिनों से कायम है। इसका नतीजा है कि माघी पूर्णिमा से एक दिन पहले ही महाकुंभ में कुल स्नानार्थियों की संख्या 46 करोड़ पार कर गई।



शनिवार से ही संगम में डुबकी के लिए भारी भीड़ आ रही है। मंगलवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। हर प्रमुख मार्गों पर स्नानार्थियों का रेला रहा। भीड़ को देखकर यही लग रहा मानो हर कोई संगम की ओर आ रहा है या आना चाहता है। 

 

मेला क्षेत्र में काली, त्रिवेणी, नागवासुकि, बांध समेत सभी मार्गों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ आने लगी जो देर रात तक की बनी रही। इसका नतीजा रहा कि संगम और ऐरावत ही नहीं मेला क्षेत्र के ज्यादातर घाटों पर स्नानार्थियों का लगातार दबाव बना रहा।
 

मेला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शाम आठ बजे तक 1.34 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। इसके बाद भी स्नानार्थियों के आने का क्रम जारी था। साथ ही सभी घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ रही। वहीं सोमवार तक 44.74 करोड़ लोगों ने स्नान किया था। इस तरह से मंगलवार को ही कुल स्नानार्थियों की संख्या 46 करोड़ को पार कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed