फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maha Dharna for June 2 bread on Monday at Education Service Commission, administration gears up

Prayagraj : शिक्षा सेवा आयोग पर दो जून की रोटी के लिए महाधरना सोमवार को, प्रशासन ने कसी कमर

Sun, 01 Jun 2025 04:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Jun 2025 04:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग पर शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर धरने पर बैठे अभ्यर्थी दो जून की रोटी के लिए महाधरना सोमवार को होगा। इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। 

विज्ञापन
Maha Dharna for June 2 bread on Monday at Education Service Commission, administration gears up
शिक्षा सेवा आयोग पर धरने पर बैठे अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग पर शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर धरने पर बैठे अभ्यर्थी दो जून की रोटी के लिए महाधरना सोमवार को होगा। इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बेमियादी धरने पर बैठे अभ्यर्थियों को मनाने की तमाम कोशिशें नाकाम होने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग की ओर से पुलिस आयुक्त व डीएम को पत्र भेजकर अभ्यर्थियों को वहां से किसी दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों के आंदोलन के कारण गोपनीय कार्य में बाधा पहुंचने की आशंका व्यक्त की है।

विज्ञापन


पूर्व में अभ्यर्थियों से हुई वार्ता में आयोग की ओर से यह स्पष्ट किया जा चुका है कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से रिक्त पदों का अधियाचन मिलने के बाद ही आयोग विज्ञापन जारी करेगा और विभाग ने अब तक कोई अधियाचन नहीं भेजा है। आयुक्त व डीएम को भेजे गए पत्र में भी यह बताया गया है कि अभ्यर्थियों की वर्तमान मांग आयोग से संबंधित नहीं है।
विज्ञापन


आयोग ने कहा है कि हाल ही में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती कराई गई है और जून व जुलाई में क्रमश: टीजीटी एवं पीजीटी की भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर आयोग में गोपनीय कार्य संचालित किए जा रहे हैं। गोपनीय कार्य के लिए आयोग में अलग-अलग विश्वविद्यालयों एवं प्रांतों से विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा है। अभ्यर्थियों द्वारा आयोग के सामने अनवरत धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिस वजह से गोपनीय कार्य में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है। ऐसे में अभ्यर्थियों को कहीं और स्थानांतरित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने हाथ जोड़कर सीएम से मांगी भर्ती

शिक्षा सेवा चयन आयोग के सामने अभ्यर्थियों का धरना लगातार चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को शहर में थे। ऐसे में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने हाथ जोड़कर सीएम से भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की। धरने में रजत सिंह, रोहित तिवारी, नीरज सिंह, राहुल वर्मा, मुकेश यादव, यश चौधरी, प्रमोद मौर्या, नीतीश कुमार, दीपक आदि शामिल रहे।

दो जून को दो जून की रोटी के लिए महाधरना

धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने निर्णय लिया है कि दो जून को दो जून की रोटी के लिए महाधरना आयोजित किया जाएगा। डीएलएड प्रशिक्षित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रजत सिंह ने बताया कि दो जून को पूरे प्रदेश के कोचिंग संस्थानों को बंद रखने का आह्वान किया गया है, ताकि प्रदेश भर के अभ्यर्थी महाधरना में शामिल हो सकें। महाधरना को सफल बनाने के लिए कोचिंग व प्रशिक्षण संस्थानों में छात्रों से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed