फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magic loaded with passengers went out of control and overturned, teenager died, 20 people injured

Prayagraj : सवारियों से भरी मैजिक अनियंत्रित होकर पलटी, किशोर की मौत, 20 लोग घायल

Mon, 30 Oct 2023 06:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Oct 2023 06:03 PM IST
सार

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मची रही। घायलों को एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सरांयपीथा धनूपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आदित्य मौर्य उर्फ छोटू निवासी वार्ड पांच हंडिया तथा मैजिक चालक अखिलेश निवासी तारागांव को शहर के अस्पताल में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Magic loaded with passengers went out of control and overturned, teenager died, 20 people injured
Accident in prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जनपद के बादशाहपुर क्षेत्र में आयोजित भरत मिलाप कार्यक्रम से लौट रही सवारियों से भरी मैजिक हंडिया-जंघई मार्ग पर जैतापुर गांव के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सोमवार को भोर में हुआ। सवारियों की चीख पुकार सुनकर जुटे ग्रामीणों ने वाहन के नीचे दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में किया गया। हालत नाजुक होने पर शहर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मची रही। घायलों को एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सरांयपीथा धनूपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आदित्य मौर्य उर्फ छोटू निवासी वार्ड पांच हंडिया तथा मैजिक चालक अखिलेश निवासी तारागांव को शहर के अस्पताल में भेज दिया गया। अस्पताल पहुंचने के पहले ही छोटू की सांसें थम गईं। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

अखिलेश का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। छोटू कस्बे के ही एक इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। पिता कमलाशंकर राज मिस्त्री हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने विधिक कार्रवाई के बिना ही मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया। दुर्घटना में घायल शिवम, सोनू, दीपक, रमा, अंशू, अभिषेक, नीरज, संतोष, संजू, सुषमा, पूजा, रीता, मनीषा, कपिल, अतुल, रवि, रामगरीब, अंकित को प्राथमिक उपचार की बाद छोड़ दिया गया। कुछ घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed