{"_id":"696b3f3dcf08bd8e3e04515f","slug":"magh-mela-railways-will-run-on-demand-trains-even-on-mauni-amavasya-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Magh Mela : मौनी अमावस्या पर भी रेलवे चलाएगा ऑन डिमांड ट्रेनें, रिंग रेल समेत 14 स्पेशल ट्रेनों का हुआ संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Magh Mela : मौनी अमावस्या पर भी रेलवे चलाएगा ऑन डिमांड ट्रेनें, रिंग रेल समेत 14 स्पेशल ट्रेनों का हुआ संचालन
Sat, 17 Jan 2026 01:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:20 PM IST
सार
मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर भी रेलवे ऑन डिमांड ट्रेनों का संचालन करेगा। उत्तर मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे द्वारा जिस रूट पर भीड़ होगी उसी रूट पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों के लिए बना आश्रय स्थल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर भी रेलवे ऑन डिमांड ट्रेनों का संचालन करेगा। उत्तर मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे द्वारा जिस रूट पर भीड़ होगी उसी रूट पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर दिया जाएगा। वहीं, शुक्रवार को भी रेलवे द्वारा रिंग रेल समेत 14 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। दस स्पेशल ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे ने, तीन पूर्वोत्तर रेलवे ने और एक उत्तर रेलवे ने संचालित की।
विज्ञापन
वहीं, मौनी अमावस्या को लेकर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी शुक्रवार को इजाफा हुआ। मध्य प्रदेश, झांसी एवं बांदा रूट से काफी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर उतरे। गोरखपुर, वाराणसी रूट से भी काफी यात्रियों का आगमन हुआ। इस बीच प्रयागराज जंक्शन पर तमाम पाबंदियां लागू रहीं। शुक्रवार को भी सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान सिटी साइड से यात्रियों को प्रवेश व सिविल लाइंस साइड से निकासी दी गई।
विज्ञापन
एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि अब सारा फोकस मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर है। इस स्नान पर्व पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो सकता है। स्पेशल ट्रेनों के 50 से ज्यादा रेक यहां तैयार हैं। इसके अलावा खुसरोबाग होल्डिंग एरिया का भी ज्यादा भीड़ बढ़ने पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अमावस्या के मौके पर ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन