फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela: Preparations for Maghi Purnima completed, thermal scanning will be done at 22 places

माघ मेला : माघी पूर्णिमा की तैयारियां पूरी, 22 स्थानों पर होगी थर्मल स्कैनिंग

Wed, 16 Feb 2022 01:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Magh Mela: Preparations for Maghi Purnima completed, thermal scanning will be done at 22 places
माघी पूर्णिमा की तैयारियां पूरी, 22 स्थानों पर होगी थर्मल स्कैनिंग
विज्ञापन

प्रयागराज। माघी पूर्णिमा पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे मेला क्षेत्र में 22 स्थानों पर थर्मल स्कैनिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। 17 स्कैनिंग प्वाइंट मेला क्षेत्र में प्रवेश वाले रास्तों पर तैयार कराए गए हैं। इसके साथ ही पांच टेस्टिंग व स्कैनिंग टीमों को पार्किंग में लगाया गया है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के अनुसार मेला क्षेत्र में मंगलवार से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। ऐसे में जांच और स्कैनिंग में लगी सभी टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। शाम पांच बजे तक टीमों द्वारा मेला क्षेत्र में 21586 लोगों की स्कैनिंग और जांच की गई। इसमें 23 लोग बुखार के लक्षण वाले मिले। सबसे ज्यादा स्कैनिंग मेला क्षेत्र की ओर जाने वाले हर्षवर्धन चौराहे पर 2223 और जीटी चौराहे पर 2126 की हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed