फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela: Preparation to run ten special trains from Prayagraj Junction

Magh Mela : प्रयागराज जंक्शन से दस स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी, भीड़ के हिसाब से लिया जाएगा निर्णय

Mon, 15 Jan 2024 02:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 02:40 PM IST
सार

मकर संक्रांति के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन भीड़ देखकर रूट वार ट्रेनें चलाएगा। जंक्शन से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मानिकपुर, कानपुर रूट की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

विज्ञापन
Magh Mela: Preparation to run ten special trains from Prayagraj Junction
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले को लेकर प्रयागराज जंक्शन से मकर संक्रांति के मौके पर दस स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की गई है। हालांकि रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी नहीं की है। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे ने बनारस के लिए दो स्पेशल ट्रेन समय सारिणी के हिसाब से चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


मकर संक्रांति के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन भीड़ देखकर रूट वार ट्रेनें चलाएगा। जंक्शन से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मानिकपुर, कानपुर रूट की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। उधर बनारस से गाड़ी संख्या 05109 प्रयागराज रामबाग के लिए रात 10.30 बजे चली जो रात दो बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेंगी। यह ट्रेन 24 जनवरी, 08, 13, 23 फरवरी एवं 07 मार्च को भी चलेगी।
विज्ञापन


रामबाग से वापसी में ट्रेन नंबर 05110 विशेष गाड़ी 15, 25 जनवरी, नौ, 14, 24 फरवरी व आठ मार्च को रामबाग से सुबह 09:25 बजे चलेगी और दोपहर एक बजे बनारस पहुंच जाएगी। इसी क्रम में 05111 बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित मेला ट्रेन 15, 25 जनवरी, 09, 14, 24 फरवरी व 08 मार्च को बनारस से सुबह 08:00 बजे चलेगी और 11.30 बजे रामबाग पहुंचेगी। वापसी में 05112 का संचालन रामबाग से 15, 25 जनवरी, 09, 14, 24 फरवरी व 08 मार्च को रामबाग से शाम 5:10 बजे चलेगी और रात 8:45 बजे बनारस पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

माघ मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

माघ मेला के पहले स्नान पर्व मकर संक्राति को लेकर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया। रविवार को अयोध्या कैंट से प्रयागराज संगम के लिए स्पेशल ट्रेन चली। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से बताया कि गया गाड़ी संख्या 04223 अयोध्या कैंट-प्रयागराज संगम का संचालन सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ के रास्ते हुआ। शाम 7.50 बजे चलने के बाद रात दो बजे ट्रेन प्रयागराज संगम पहुंचेंगी। इसका बीच के सभी स्टेशनों पर ठहराव भी रेलवे ने सुनिश्चित किया। प्रयागराज संगम से 12 कोच की यही स्पेशल ट्रेन अब 15 जनवरी दोपहर 2.50 बजे चलकर रात 11 बजे अयोध्या कैंट पहुंच जाएगी।

25 जनवरी को भी पौष पूर्णिमा के मौके पर इसका संचालन होगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 04225 अयोध्या कैंट-प्रयागराज संगम मेला स्पेशल ट्रेन 24 जनवरी को अयोध्या कैंट से रात 10.15 बजे चलकर 25 जनवरी की सुबह 04:00 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। ट्रेन अयोध्या कैंट-प्रयागराज संगम के मध्य मार्ग के सभी स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं संख्या 04226 प्रयागराज संगम-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन 15 व 25 जनवरी को रात 9:45 बजे प्रयागराज संगम से चलकर अगले दिन प्रात: 04:00 बजे अयोध्या कैंट पहुंचे जाएगी।

अयोध्या रूट पर बढ़ी भीड़, माघ मेले के लिए 2800 बसों का इंतजाम

माघ मेला के लिए रोडवेज द्वारा 2800 बसाें का संचालन किया जाएगा। इस दौरान 200 बसों को रिजर्व भी रखा जाएगा। रोडवेज प्रशासन ने भीड़ बढ़ने पर झूंसी एवं पत्थर गिरजा सिविल लाइंस से भी बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी की है। उधर अयोध्या रूट पर रविवार को काफी संख्या में यात्री गए। इस दौरान सिविल लाइंस से ही दस अतिरिक्त बसें अयोध्या के लिए चलीं।

प्रयागराज में माघ मेले के लिए 550 बसें रोडवेज का प्रयागराज रीजन संचालित करेगा। इसके अलावा 380 बसें गोरखपुर, 360 बसें आजमगढ़, 300 बसें वाराणसी, 220 अयोध्या, 230 चित्रकूटधाम, 260 कानपुर, 300 लखनऊ, 150 देवीपाटन एवं 50 बसें झांसी परिक्षेत्र चलाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि स्नान पर्व पर झूंसी बस स्टेशन से गोरखपुर-देवरिया मार्ग, आजमगढ़-मऊ मार्ग, बदलापुर-टांडा मार्ग, वाराणसी जौनपुर मार्ग पर बसें चलाई जाएंगी।

इसी तरह सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर के पास से रायबरेली, लखनऊ, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, कानपुर और सरायअकिल मार्ग पर बसें चलेंगी। अगर भीड़ कम रहीं तो इस रूट की बसें सिविल लाइंस बस स्टेशन से ही संचालित होंगी। वहीं नैनी लेप्रेसी मिशन चौराहा से बांदा- चित्रकूट मार्ग, रीवा-सीधी मार्ग, विंध्याचल-मिर्जापुर- शक्तिनगर मार्ग पर बसों का संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed