{"_id":"65c46c0113f5b5b9bd06b6cb","slug":"magh-mela-narayanacharya-received-the-title-of-jagadguru-ramanujacharya-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Magh Mela : श्रृंग्वेरपुर पीठाधीश्वर नारायणाचार्य को जगद्गुरु रामानुजाचार्य की उपाधि, उत्तरीय ओढाकर पट्टाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Magh Mela : श्रृंग्वेरपुर पीठाधीश्वर नारायणाचार्य को जगद्गुरु रामानुजाचार्य की उपाधि, उत्तरीय ओढाकर पट्टाभिषेक
Thu, 08 Feb 2024 11:22 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:22 AM IST
सार
मंगलाचरण पूजन के साथ काशी सुमेरू पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती और श्रीधराचार्य जी महाराज ने उन्हें उत्तरीय ओढ़ाकर उनका पट्टाभिषेक किया। साथ ही उनसे मंगल शासन और सनातन धर्म की रक्षा का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
माघ मेला क्षेत्र स्थित वैकुंठ धाम आश्रम में पट्टाभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माघ मेला क्षेत्र स्थित वैकुंठ धाम आश्रम के शिविर में बुधवार को श्रृंग्वेरपुर पीठाधीश्वर नारायणाचार्य शांडिल्य का पट्टाभिषेक किया गया। इस मौके पर प्रयाग पीठाधीश्वर रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य ने उन्हें उपाधि प्रदान करते हुए जगद्गुरु रामानुजाचार्य पद पर अलंकृत किया।
विज्ञापन
मंगलाचरण पूजन के साथ काशी सुमेरू पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती और श्रीधराचार्य जी महाराज ने उन्हें उत्तरीय ओढ़ाकर उनका पट्टाभिषेक किया। साथ ही उनसे मंगल शासन और सनातन धर्म की रक्षा का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
इसी क्रम में स्वामी विद्याभाष्कर महाराज, घनश्यामाचार्य महाराज, खटला मठ के स्वामी रामेश्वराचार्य महाराज, नरसिंह मंदिर के सुदर्शनाचार्य महाराज, सच्चा आश्रम के चंद्रदेव महाराज ने भी शाल ओढ़ाकर आशीर्वचन प्रदान किया। पट्टाभिषेक के बाद जगद्गुरु स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य महाराज ने कहा, सनातन धर्म की रक्षा की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसके निर्वहन में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।
विज्ञापन
इसके बाद शिविर से शोभायात्रा निकाली गई, जो संगम नोज पर पहुंची। वहां पर गंगा पूजन के बाद स्वामी शांडिल्य महाराज ने लेटे हनुमान जी, फिर भरद्वाज मुनि आश्रम पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शोभायात्रा श्रृंग्वेरपुर के लिए निकली, जहां रास्ते में कौड़िहार के पास लालता प्रसाद तिवारी स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय परिवार की ओर से स्वामी शांडिल्य का स्वागत किया गया। श्रृंग्वेरपुर आश्रम पहुंचने पर भव्य आरती उतारी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में संत, मौजूद उपस्थित रहे।