{"_id":"b168755c0030e0959794e9129440529f","slug":"magh-mela-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी में नपे मेला प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी में नपे मेला प्रभारी
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय अनियमितता के एक मामले में माघ मेला के प्रभारी अधिकारी नप गए। मामला सामने आने पर डीएम भवनाथ सिंह ने उन्हें पद से हटाकर दूसरे अफसर को यह जिम्मेदारी सौंप दी। इस अनियमितता में मेला प्रशासन कार्यालय में तैनात एक लेखाकार का नाम भी सामने आया है। डीएम ने लेखाकार को चार्जशीट जारी कर दी है। डीएम की इस कार्रवाई से मेला प्रशासन कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। प्रभारी अधिकारी माघ मेला रमेश कुमार शुक्ला पर आरोप है कि उन्होंने एक टेंडर के मामले में वित्तीय स्वीकृतियों के लिए डीएम की ओर से जारी निर्देशों का उल्लंघन किया।
इस गड़बड़ी में लेखाकार रवींद्र मोहन मित्तल का नाम भी सामने आया। इस पर डीएम भवनाथ सिंह ने शनिवार को प्रभारी अधिकारी माघ मेला रमेश कुमार शुक्ला को इस पद की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया और उनकी जगह एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह को प्रभारी अधिकारी माघ मेला की जिम्मेदारी सौंप दी। साथ ही डीएम ने लेखाकार को चार्जशीट जारी कर दी। मामला काफी गंभीर है, सो डीएम के निर्देश पर अन्य बिंदुओं पर भी जांच शुरू करा दी गई है। मामले में कुछ अन्य कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है।