फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela 2026: 108 dips of faith taken on Paush Purnima, vow to liberate Shri Krishna's birthplace

Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर लगाई गई 108 आस्था की डुबकी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने का संकल्प

Sat, 03 Jan 2026 04:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Jan 2026 04:22 PM IST
सार

पौष पूर्णिमा के अवसर पर श्रीकृष्म जन्मभूमि मुक्त निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष और श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह वाद के विशेष वादी आशुतोष ब्रह्मचारी ने संगम में डुबकी लगाई।

विज्ञापन
Magh Mela 2026: 108 dips of faith taken on Paush Purnima, vow to liberate Shri Krishna's birthplace
लड्डू गोपाल के साथ संगम में डुबकी लगाने पहुंचे ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पौष पूर्णिमा के अवसर पर श्रीकृष्म जन्मभूमि मुक्त निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष और श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह वाद के विशेष वादी आशुतोष ब्रह्मचारी ने संगम में डुबकी लगाई। वह गणेशजी, भगवान लड्डू गोपाल (केशवदेव जी महाराज) और माता शाकुंभरी देवी के विग्रहों के साथ पहुंचे और डुबकी लगाकर मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने का संकल्प दोहराया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी है। अब समय आ गया है कि वर्ष 2026 में हाईकोर्ट से श्री कृष्ण जन्मभूमि के पक्ष में ऐतिहासिक और न्यायपूर्ण फैसला आए। श्री कृष्ण जन्मभूमि विजय संकल्प के महाअनुष्ठान से पूर्व लिया गया संकल्प आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने बताया कि माघ मेला प्रयागराज में श्री कृष्ण जन्मभूमि विजय संकल्प के लिए माता बगलामुखी महाअनुष्ठान जैसा अत्यंत विशाल और दिव्य अनुष्ठान लगातार संचालित होने वाला है। उसी महाअनुष्ठान से पहले आज संगम में 108 डुबकियां लगाई गई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Magh Mela 2026: 108 dips of faith taken on Paush Purnima, vow to liberate Shri Krishna's birthplace
लड्डू गोपाल के साथ संगम में डुबकी लगाने पहुंचे आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज। - फोटो : अमर उजाला।

कहा कि भगवान लड्डू गोपाल बाल स्वरूप में हमारे आराध्य हैं। वे केवल मूर्ति नहीं, हमारी आस्था, हमारी पहचान और हमारे सनातन धर्म का हृदय हैं। उनके जन्मस्थान, उनके घर को हमें वापस दिला दीजिए आज संगम में यही एकमात्र प्रार्थना की गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष किसी राजनीतिक एजेंडे का नहीं, बल्कि करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था और न्याय के अधिकार का प्रश्न है। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह वाद में वादी संख्या–6 के रूप मेंउन्होंने यह संकल्प लिया है कि जैसे सत्य के आधार पर अयोध्या में न्याय हुआ, वैसे ही साक्ष्य, इतिहास और आस्था के आधार पर मथुरा में भी न्याय होकर रहेगा। 108 डुबकियों के दौरान संगम क्षेत्र में जय श्री कृष्ण, “लड्डू गोपाल की जय”, मथुरा मुक्ति के गगनभेदी उद्घोष हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed