{"_id":"61a687d67a68b8148a4a8687","slug":"magh-mela-2021-the-area-of-land-has-decreased-magh-mela-will-expand-towards-nagavasuki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला 2021: घट गया भूमि का दायरा, नागवासुकि की ओर होगा माघ मेले का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला 2021: घट गया भूमि का दायरा, नागवासुकि की ओर होगा माघ मेले का विस्तार
Wed, 01 Dec 2021 01:51 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
magh mela
- फोटो : prayagraj
कटान और दलदल की वजह से इस बार माघ मेले में भूमि का दायरा घट गया है। इस वजह से मेला प्रशासन संगम की रेती पर तंबुओं की नगरी बसाने के लिए मेले के विस्तार की योजना में जुट गया है। नागवासुकि की ओर मेले का विस्तार किया जाएगा। ताकि, संगम और ओल्डजीटी के पास कटान से प्रभावित संस्थाओं को नए क्षेत्रों में बसाया जा सके।
विज्ञापन
magh mela
- फोटो : prayagraj
गंगा की तलहटी में इस बार प्रवाह देर से उतरने की वजह से माघ मेले की तैयारियां पिछड़ गई हैं। मंगलवार को नए मेलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद पता चला कि अभी तक भूमि के समतलीकरण का भी काम शुरू नहीं हो सका हैै। न तो ट्रैक्टर हैं न मजदूर। ऐसे में महीने भर बाद शुरू होने वाले मेले की बसाहट प्रशासन के माथे पर बल डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
magh mela
- फोटो : prayagraj
देर शाम मेलाधिकारी ने एसडीएम मेला संत कुमार के अलावा सेक्टरवाइज प्रभारियों, तहसीलदार, अमीनों से मेले की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। पता चला कि अभी तक काम शुरू ही नहीं हो सका है। पांटूल पुलों का निर्माण शुरू कराया गया है, लेकिन उसमें भी अभी तेजी नहीं आई है।
magh mela
- फोटो : Prayagraj
बताया गया कि कटान और दलदल की वजह से संगम नोज के अलावा खाक चौक और ओल्डजीटी के पास कटान अधिक हो गई है। इससे दर्जनों संस्थाओं को विस्थापित होना पड़ेगा। ऐसे में मेले के विस्तार के अलावा कोई चारा नहीं है। मेलाधिकारी ने विभागवार अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से हर रोज शाम पांच बजे मेले के कार्यों का फीडबैक लेने का निर्देश दिया।
फर्जी बिलिंग न करने के लिए मेलाधिकारी ने किया आगाह
प्रयागराज। मेलाधिकारी ने फर्जी बिलिंग न करने के लिए अफसरों और संस्थाओं को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि जहां भी काम कराए जा रहे हैं उनका सत्यापन कराया जाएगा। कोई भी कार्य बिना वर्क आर्डर के नहीं कराया जाएगा। मौखिक रूप से कराए जाने वाले कार्यों के भुगतान नहीं किए जाएंगे। ऐसे मेें फर्जी बिलिंग हरगिज न की जाए।
फर्जी बिलिंग न करने के लिए मेलाधिकारी ने किया आगाह
प्रयागराज। मेलाधिकारी ने फर्जी बिलिंग न करने के लिए अफसरों और संस्थाओं को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि जहां भी काम कराए जा रहे हैं उनका सत्यापन कराया जाएगा। कोई भी कार्य बिना वर्क आर्डर के नहीं कराया जाएगा। मौखिक रूप से कराए जाने वाले कार्यों के भुगतान नहीं किए जाएंगे। ऐसे मेें फर्जी बिलिंग हरगिज न की जाए।