फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   magh mela 2021: dates of land allotment announced, dandibaara will be settled first

magh mela 2021 : भूमि आवंटन की तिथियां घोषित,सबसे पहले बसेगा दंडीबाड़ा

Thu, 17 Dec 2020 08:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Dec 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
magh mela 2021: dates of land allotment announced, dandibaara will be settled first
prayagraj news : magh mela prayagraj - फोटो : अमर उजाला

आधी-अधूरी तैयारियों के बीच बृहस्पतिवार को माघ मेला बसाने के लिए भूमि आवंटन की तिथियां घोषित कर दी गईं। भूमि आवंटन 21 दिसंबर से शुरू होगा। पांच जनवरी तक साधु-संतों, तीर्थपुरोहितों और आध्यात्मिक संस्थाओं को भूमि आवंटित की जाएंगी। तिथियां आवंटित होने के साथ ही कई संस्थाओं के बीच भूमि सुविधा बढ़ाने के लिए खींचतान तेज हो गई है।

विज्ञापन

magh mela 2021: dates of land allotment announced, dandibaara will be settled first
prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : अमर उजाला

माघ मेला बसाने के लिए सबसे पहले दंडीबाड़ा को भूमि आवंटित की जाएगी। इस आध्यात्मिक संस्था के 127 से अधिक शिविरों के लिए दो दिन तक 21-22 को भूमि आवंटन किया जाएगा। इसी तरह 23, 24 दिसंबर को खाक चौक के संतों को भूमि आवंटित की जाएगी। खाक चौक की भूमि का 20 बीघा से अधिक हिस्सा इस बार कटान में बह गया है। खाक चौक के संत कटान से प्रभावित भूमि को संगम लोवर मार्ग पर आवंटित करने के लिए प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। इसके बाद 25 और 26 दिसंबर को रामानुज नगर आचार्य बाड़ा केलिए भूमि आवंटित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

magh mela 2021: dates of land allotment announced, dandibaara will be settled first
prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : prayagraj

आचार्यबाड़ा में भी भूमि सुविधा बढ़ाने के लिए संतों में खींचतान तेज हो गई है। मेला प्रशासन की ओर से जारी तिथियों के अनुसार 31दिसंबर को संगम लोवर मार्ग, संगम अपर मार्ग, सरस्वती मार्ग, महावीर मार्ग पर भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी तरह दो जनवरी 2021 को तुलसी मार्ग एवं जीटी रोड, तीन जनवरी को त्रिवेणी मार्ग, चार जनवरी को काली मार्ग और पांच जनवरी को सेक्टर एक, एवं दो में परेड, शास्त्री गाटा, कबीर नगर, समुद्र कूप मार्ग और रामानुज मार्ग पर भूमि का आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन

magh mela 2021: dates of land allotment announced, dandibaara will be settled first
prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : prayagraj

भूमि आवंटन के चार दिन बाद मिलेगी सुविधा पर्ची, फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य

भूमि आवंटन के चार दिन बाद सुविधा पर्ची जारी की जाएगी। सुविधा पर्चियों के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य है। प्रत्येक संस्थाओं को मेले की संपूर्ण अवधि माघी पूर्णिमा तक शिविर बनाए रखना होगा। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए यदि कोई संस्था या व्यक्ति इस बार अपना शिविर इस वर्ष स्थापित नहीं करता है, तो भविष्य के आयोजित होने वाले मेलों में उसकी भूमि सुविधाएं पूर्व के वर्षों की भांति यथावत रहेंगी।

magh mela 2021: dates of land allotment announced, dandibaara will be settled first
prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : prayagraj

पिछले मेले में टेंट-फर्नीचर वापस न करने वालों को नहीं मिलेगी भूमि

पिछले कुंभ, अर्द्ध कुंभ, माघ मेला में टिन, टेंटेज, फर्नीचर की सुविधाएं प्राप्त कर जिन धार्मिक संस्थाओं, प्रयागवालों की ओर से वापस नहीं की गई हैं, उन्हें चेतावनी जारी की गई है। मेला प्रशासन क्री ओ से कहा गया है कि पिछले मेलों में सुविधाएं लेकर वापस न करने वालों को मौजूदा वर्ष किसी भी प्रकार की भूमि एवं सुविधा नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed