फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   magh mela 2020 Prayagraj

बांध पर स्थाई दुकानों के आवंटन की तैयारी

Wed, 27 Nov 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
magh mela 2020 Prayagraj
magh mela 2020 Prayagraj - फोटो : CITY DESK
सेना ने शुरू किया सर्वे, पूर्व में लगती रही हैं अस्थाई दुकानें
विज्ञापन

प्रयागराज। संगम स्थित बांध पर स्थाई तौर पर दुकानें खोले जाने की तैयारी है। आवंटन सेना की ओर से किया जाएगा। इसके लिए सेना की ओर से सर्वे भी शुरू कर दिया गया है।
बड़े हनुमान मंदिर के आसपास तथा बांध पर अस्थाई तौर पर दुकानों का आवंटन होता रहा है लेकिन वहां भी स्थाई निर्माण भी करा लिया गया था। इसके खिलाफ सेना की ओर से लगातार कार्रवाई की गई तथा सभी स्थाई निर्माण ढहा दिए गए हैं। सेना ने वहां से सभी तरह के अस्थाई निर्माण भी हटा दिए हैं।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के बाद अब सेना की ओर से वहां स्थाई तौर पर दुकानें बसाने की तैयारी की गई है। सेना के अफसर के अनुसार बांध पर आने वाले दिनों में दुकानदारों को स्थाई दुकानें आवंटित की जा सकती हैं। इस कार्य के लिए सेना ने सर्वे शुरू कर दिया है। सेना के अफसरों का कहना है कि काफी पहले बांध पर ही दुकानें लगा करती थीं। तब अस्थाई दुकान लगाने की ही अनुमति दी जाती थी लेकिन हर रोज हजारों लोग संगम स्नान के लिए आते हैं। स्नानार्थियों तथा श्रद्धालुुओं को जरूरी वस्तुएं बांध पर ही उपलब्ध हों इसलिए स्थाई दुकानें खोलने की योजना है। इसी के तहत सेना अब बांध का सर्वे कर दुकानों के स्थान का चयन करेगी। इसके बाद स्थाई तौर पर दुकानें आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटोमेंट का शिखर-19 कार्यक्रम पांच से
प्रयागराज। छावनी परिषद की ओर से शिखर-2019 कार्यक्रम पांच से सात दिसंबर के बीच आयोजित होगा। पहले यह आयोजन 14 से 16 नवंबर के बीच प्रस्तावित था लेकिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया था। इसके तहत अलग-अलग वर्ग में दौड़, हॉकी, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं होंगी। परिषद के अफसरों के अनुसार कुल 22 इवेंट होंगे। इसमें करीब 1200 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। इनमें 484 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। 22 खिलाड़ी परिषद के होंगे। सभी प्रतियोगिताएं ओल्ड कैंट स्थित जोगिंदर सिंह स्टेडियम में आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed