{"_id":"5dacb74c8ebc3e93d2291a8a","slug":"magh-mela-2019-20-allahabad-news-ald258085494","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला क्षेत्र में एसएसपी कार्यालय को गिराने पहुंची सेना, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला क्षेत्र में एसएसपी कार्यालय को गिराने पहुंची सेना, हड़कंप
विज्ञापन
Magh Mela 2019-20
सेना ने कार्यालय के बाहर रखे गेट समेत उठवा लिए कई सामान
मौके पर पहुंचे डीएम और एडीएम, डीएम ने कहा-अतिक्रमण जैसी कोई बात नहीं
प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र स्थित सेना के जवान रविवार की सुबह वहां बने एसएसपी कार्यालय को गिराने के लिए पहुंच गए। सेना के वहां एकाएक पहुंचने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। इस बीच सेना ने एसएसपी कार्यालय में रखे गेट और कई अन्य सामान उठवा लिए। जानकारी मिली तो मौके पर डीएम भानुचंद्र गोस्वामी एवं प्रशासन के अन्य अफसर वहां पहुंचे। सेना और प्रशासनिक अफसरों में काफी देर वार्ता हुई। बाद में सेना के जवान वहां से चले गए।
दरअसल, परेड मैदान और माघ मेला क्षेत्र सेना के अधीन है। यहां कुंभ के पूर्व सेना ने अपनी जमीन पर अस्थायी निर्माण करवाने की अनुमति दी थी लेकिन, मेला एसएसपी कार्यालय आदि का यहां बांध के पास स्थायी निर्माण करवा लिया गया। इसे लेकर सेना की ओर से पूर्व में अपनी आपत्ति दर्ज करवाई गई थी। इस बीच रविवार सुबह छह बजे लाव लश्कर के साथ सेना एसएसपी कार्यालय और एक निजी कंपनी का टावर गिराने को पहुंच गए। कार्रवाई शुरू करने के पूर्व वहां रखा गेट एवं अन्य सामान वहां से उठवा लिए गए। यह खबर माघ मेला की तैयारियों में जुटे अफसरों को मिली तो उन्होंने जिलाधिकारी को इस बारे में अवगत करवा दिया। सूचना मिलने के बाद डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एडीएम सिटी अशोक कनौजिया मौके पर पहुंचे। यहां सैन्य अफसरों से काफी देर वार्ता हुई। वार्ता के बाद सेना वहां से लौट गई। जाने से पहले सेना ने वहां रखा मलबा आदि भी हटवाया। इस बारे में डीएम से पूछा गया तो उन्होंने अतिक्रमण जैसी किसी भी बात से इंकार किया। कहा कि माघ मेला की तैयारियों और कुछ अन्य मसलों पर सेना से वार्ता के लिए वह आए थे।