फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mafia property worth Rs 200 crore damaged, many achievements during the tenure of Commissioner Ramit Sharma

Prayagraj : माफिया की 200 करोड़ की संपत्ति पर चोट, कमिश्नर रमित शर्मा के कार्यकाल में ढेरों उपलब्धियां

Sun, 23 Jun 2024 11:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 11:19 AM IST
सार

आईपीएस रमित ने दो दिसंबर 2022 को प्रयागराज के पहले पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण किया। तीन महीने ही बीते थे कि अतीक अहमद गिरोह ने उमेश पाल व उनके दो गनर की हत्या कर सूबे में भूचाल ला दिया। घटना ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को सवालों के घेरे में ला दिया।

विज्ञापन
Mafia property worth Rs 200 crore damaged, many achievements during the tenure of Commissioner Ramit Sharma
आईपीएस रमित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद के पहले पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के 19 महीने के कार्यकाल की ढेरों उपलब्धियां रहीं। माफियाराज पर जिस तरह का तगड़ा प्रहार उनके निर्देशन में प्रयागराज पुलिस ने किया, वैसे पहले कभी नहीं हुआ। करीब 200 करोड़ की संपत्ति पर चोट भी पहुंचाई गई, हालांकि उमेश हत्याकांड के लखटकिया इनामियों समेत शाइस्ता एंड कंपनी के पुलिस के गिरफ्त से दूर रहने की मायूसी भी उनके हिस्से आई।

विज्ञापन

आईपीएस रमित ने दो दिसंबर 2022 को प्रयागराज के पहले पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण किया। तीन महीने ही बीते थे कि अतीक अहमद गिरोह ने उमेश पाल व उनके दो गनर की हत्या कर सूबे में भूचाल ला दिया। घटना ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को सवालों के घेरे में ला दिया। नए कमिश्नर के सामने यह बड़ी चुनौती थी, लेकिन उनके निर्देशन में प्रयागराज की कमिश्नरेट पुलिस जिस तरह से माफियाराज पर प्रहार किया, वह मिसाल बन गया।

विज्ञापन

चार दशकों तक आतंक का साम्राज्य चलाने वाले माफिया ब्रदर्स सलाखों के पीछे पहुंचे तो उमेश पाल व दो पुलिसकर्मियों को बम-गोलियाें से छलनी करने वाले भी अपने अंजाम तक पहुंचे। फिर एक-एक कर माफिया व उनके मददगारों पर ऐसा शिकंजा कसा गया कि आतंक के साम्राज्य की कमर टूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में अतीक-अशरफ की हत्या को लेकर सवाल खड़े हुए लेकिन तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भी पहुंचाया गया। दशकों तक खौफ के माहौल में रहे प्रयागराज को माफियाराज के आतंक से मुक्त कराना कमिश्नरेट पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

पहली बार बेनामी संपत्तियों पर चला चाबुक

आईपीएस रमित शर्मा के कार्यकाल की ही उपलब्धि यह भी रही कि प्रयागराज में पहली बार माफिया व उसके गैंग की बेनामी संपत्तियों पर भी चाबुक चला। डरा-धमकाकर मजदूरों, सफाईकर्मियों के नाम पर करोड़ों की संपत्ति बनाने के खेल का पर्दाफाश हुआ और इन संपत्तियों को कुर्क भी किया गया। यह भी पहली बार ही हुआ कि करीब 15 साल से लंबित कुर्क पड़ी 50 करोड़ की संपत्तियों संबंधित मामले गैंगस्टर कोर्ट में भी भेजे गए। गैंग के सदस्यों की ओर से गोपनीय ढंग से जमीनें बेचे जाने की सूचना पर प्रशासन के सहयोग से लगभग 100 करोड़ मूल्य की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक भी लगाई गई।

यह भी हुआ
 

- कमिश्नरेट गठन के बाद गुंडा एक्ट के कई सालों से लंबित लगभग एक हजार मामलों का निस्तारण भी उनके ही कार्यकाल में हुआ।

- प्रभावी पैरवी का ही नतीजा था कि पहली बार अतीक अहमद व उसके दो सहयोगियों को किसी मामले में सजा हुई।

- माघ मेला 2023, वायुसेना के स्थापना दिवस पर एयर-शो का सफल आयोजन
 

शाइस्ता एंड कंपनी का तिलिस्म तोड़ने में मिली मायूसी
 

ढेरों उपलब्धियों के साथ कुछ ऐसे मामले भी रहे जिन्हें लेकर मायूसी ही हाथ आई। उमेश हत्याकांड में फरार शाइस्ता एंड कंपनी एक ऐसा ही मुद्दा रहा जो तिलिस्म बनकर रह गया। उमेश हत्याकांड के पांच लाख के तीन इनामियों के न पकड़े जाने की टीस भी उनके हिस्से आई। कुछ ऐसे भी मौके आए जब यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed