माफिया बबलू श्रीवास्तव : नैनी जेल से जिला अदालत तक रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, कल होनी है पेशी
व्यापारी पंकज महिंद्रा अपहरणकांड के आरोपी बरेली सेट्रल जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव को इलाहाबाद जिला न्यायालय में पेश किया जाना है। इसकी तैयारियां चल रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक बंदोबस्त किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडरवर्ल्ड माफिया बबलू श्रीवास्तव की पेशी को लेकर प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। संभावना जताई जा रही है पेशी के बाद उसे नैनी जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। इसको लेकर कचहरी से लेकर नैनी केंद्रीय कारागार तक विशेष सुरक्षा इंतजाम किया गया है।
व्यापारी पंकज महिंद्रा अपहरणकांड के आरोपी बरेली सेट्रल जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव को इलाहाबाद जिला न्यायालय में पेश किया जाना है। इसकी तैयारियां चल रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक बंदोबस्त किया जाएगा।। पुलिस रात में बबलू को लेकर बरेली से निकल सकती है और दोपहर में उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 16 अक्तूबर को मामले की सुनवाई होनी है।
डर गया था डॉन
माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव की पेशी बुधवार को होनी थी, लेकिन डॉन डर गया था। उसने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में अर्जी पेश करके कहा था कि प्रयागराज में माफियाओं की हत्याएं हो रही हैं। उसकी जान को खतरा है, इसलिए वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी की अनुमति दी जाए। कोर्ट ने उसकी अर्जी को खारिज कर अगली सुनवाई यानी 16 अक्तूबर को पेश होने का आदेश दिया था।
हालांकि इस संबंध में बरेली पुलिस का भी बयान आया था। बरेली की पुलिस ने स्पष्ट किया था कि सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक प्रबंध न होने के कारण पिछली सुनवाई पर माफिया को प्रयागराज नहीं ले जाया जा सका था।