फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mafia Atiq Ahmed family may join BSP

यूपी : बसपा में शामिल हो सकती हैं बाहुबली अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, लड़ सकती हैं महापौर का चुनाव

Mon, 12 Dec 2022 03:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 03:10 PM IST
सार

अब पूरे शहर में चर्चा है कि शाइस्ता मायावती के समर्थन से एआईएमआईएम से नहीं बल्कि मायावती की पार्टी में शामिल होकर बसपा से ही महापौर का चुनाव लड़ेंगी। वहीं चर्चाओं में यह भी छाया हुआ है कि गुजरात की साबरमती जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद अभी बसपा में शामिल नहीं होंगी।

विज्ञापन
Mafia Atiq Ahmed family may join BSP
अतीक अहमद और उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक अहमद का परिवार असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिसे इत्ताहेदुल मुस्लेमीन से नाता तोड़कर मायावती की बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन बसपा के ही टिकट पर महापौर का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। हालांकि इस बात पर खुद शाइस्ता परवीन ने ही हाल ही में प्रेसवार्ता कर इशारा किया था कि वह बसपा सुप्रीमो से मिलकर उनसे महापौर पद पर चुनाव लड़ने का साथ मांगेंगी।

विज्ञापन



अब पूरे शहर में चर्चा है कि शाइस्ता मायावती के समर्थन से एआईएमआईएम से नहीं बल्कि मायावती की पार्टी में शामिल होकर बसपा से ही महापौर का चुनाव लड़ेंगी। वहीं चर्चाओं में यह भी छाया हुआ है कि गुजरात की साबरमती जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद अभी बसपा में शामिल नहीं होंगी। महापौर चुनाव से पहले शाइस्ता परवीन और उनके परिवार के कुछ नजदीकी लोग ही बसपा की सदस्यता लेंगे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बसपा दलित-मुस्लिम के फैक्टर पर चुनाव लड़ने की योजना तैयार कर रही है। विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद बसपा नए तरीके से अपना वोटबैंक बनाना चाह रही है। अतीक की पत्नी को पार्टी में शामिल कर बसपा मुस्लिम वर्ग को अपने साथ जोड़ने की तैयारी कर रही है। अतीक अहमद के परिवार ने विधानसभा चुनाव से पहले ही लखनऊ में एआईएमआईएम की सदस्यता ली थी। 

चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि शाइस्ता परवीन लखनऊ में ही बसपा की सदस्यता लेंगी और जिस दिन पार्टी में शामिल होंगी उसी दिन उन्हें महापौर का टिकट भी दे दिया जाएगा। इस पूरे मामले को लेकर जब शाइस्ता परवीन से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। वहीं बसपा के जिलाध्यक्ष बाबूलाल भवरा ने कहा कि ऐसा कुछ हमारी जानकारी में नहीं है। चर्चा कोई भी हो सकती है, चर्चा को चर्चा तक ही रखा जाए। पार्टी का जो भी फैसला होगा वह जल्द ही सामने होगा। फिलहाल हम नगर निगम के चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed