फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   madhyamik shiksha seva chayan board

इंटरव्यू लेटर डाउनलोड न होने से छूट गया साक्षात्कार

Wed, 26 Aug 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
madhyamik shiksha seva chayan board
madhyamik shiksha seva chayan board
-उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में शिकायत करने पहुंचे अभ्यर्थियों को मिली निराशा
विज्ञापन

-प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) विज्ञान एवं अंग्रेजी का चल रहा साक्षात्कार
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में चल रहे प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) विज्ञान एवं अंग्रेजी के साक्षात्कार से कई अभ्यर्थी वंचित हो गए। यह समस्या मोबाइल नंबर बदलने के कारण आई। मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बोर्ड पहुंचे और इंटरव्यू में शामिल होने देने की मांग की लेकिन, उनकी एक न सुनी गई। अभ्यर्थियों को कोविड-19 के नाम पर कार्यालय में किसी से मिलने नहीं दिया गया। कोई अधिकारी छात्रों की सुनने वाला नहीं था।
चयन बोर्ड ने परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए लेटर न भेजकर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। परीक्षार्थियों को इंटरव्यू लेटर वेबसाइट से डाउनलोड करना है। परीक्षा में सफल बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने बताया कि आवेदन के समय जो मोबाइल नंबर फार्म में दर्ज किया था, वह किसी कारण से बंद हो गया है। मोबाइल नंबर बंद होने से इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करते समय ओटीपी नहीं मिली। पुराना मोबाइल नंबर नहीं होने से चार साल के इंतजार और परीक्षा पास करने के बाद भी वह इंटरव्यू में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन

साक्षात्कार से वंचित एक परीक्षार्थी ने बताया कि उसने टीजीटी का आवेदन साइबर कैफे से भरवाया था। साइबर कैफे वाले ने परेशानी से बचने के लिए अपना मोबाइल नंबर फार्म में भर दिया था। अब साइबर कैफे वाले से बात करने पर वह किसी प्रकार की मदद नहीं कर रहा। उसने कौन सा मोबाइल नंबर फार्म में भरा था, यह उसे नहीं पता है। परीक्षार्थियों ने आयोग के सचिव, अध्यक्ष से मोबाइल नंबर बदलकर इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने की सुविधा दिलाने की मांग की है। परीक्षार्थियों ने मांग की है कि अभी साक्षात्कार आगे भी जारी रहेगा, ऐसे में उन्हें अवसर देकर साक्षात्कार में शामिल कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed