फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Madhya Pradesh CM Mohan Yadav took a dip of faith in Sangam, said - it is a privilege to come here

Mahakumbh : मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, बोले- यहां आना सौभाग्य की बात

Sat, 08 Feb 2025 04:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 04:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ में पहुंचे डॉ. यादव ने संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि हम सबका सौभाग्य है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav took a dip of faith in Sangam, said - it is a privilege to come here
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संगम में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ में पहुंचे डॉ. यादव ने संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि हम सबका सौभाग्य है। सनातन धर्म के ये गौरवशाली क्षण है। हमारे यहां प्रत्येक बारह वर्ष में चार नगरों में कुंभ मेला लगता है। ये अलौकिक घटना है, जिसे समुद्र मंथन की कथा से भी जोड़ते हैं।

विज्ञापन


कहा कि यहां ऋषि मुनि, तपस्वी, साधु सन्यासी, आमजन सभी आस्था के पर्व में शामिल होते हैं और स्नान करते हैं। कुंभ मेले में न सिर्फ हम अपनी आस्था का प्रकटीकरण करते हैं, बल्कि यहां ऐसे साधु सन्यासियों का सत्संग मिलता है जिनके माध्यम से जीवन की सार्थकता सिद्ध होती है।’
विज्ञापन


एमपी के सीएम ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं के लिए यूपी सरकार को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैं एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार को बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री भी यहां स्नान करके गए हैं, गृहमंत्री जी भी यहां आ चुके हैं। यहां मध्यप्रदेश का पंडाल भी लगा है और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चल रहे हैं। 2028 में उज्जैन में कुंभ मेला लगेगा, उसकी तैयारियों के लिए अधिकारियों का दल भी प्रयागराज आ चुका है। आज मैं स्वयं यहां आया हूं। साधु संतों से मार्गदर्शन लेंगे और आशीर्वाद भी लेंगे। मैं प्रदेशवासियों के लिए मां गंगा से प्रार्थना करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed