{"_id":"6ad3dc5cf06e9ce79505a572","slug":"madan-mohan-malviya-is-the-winner-in-athletics-while-indira-gandhi-is-the-runner-up-allahabad-news-c-407-1-nan1015-21808-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: एथलेटिक्स में मदन मोहन मालवीय विजेता, इंदिरा गांधी उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: एथलेटिक्स में मदन मोहन मालवीय विजेता, इंदिरा गांधी उपविजेता
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना में फोटो - प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ आय
मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना में शनिवार को 70वीं दो दिवसीय संभागीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना विजेता और श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज अकोढ़ा उपविजेता रहा। 17 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग की गोला फेंक, ऊंची कूद और लंबी कूद में इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज, अकोढ़ा की दीपांजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में जीजीआईसी मुंगारी की दीक्षा, ऊंची कूद में शृंगी ऋषि इंटर कॉलेज, घटवा की आंशिका मौर्य और लंबी कूद में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज की अंशिका द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में सुभाष चंद्र इंटर कॉलेज की लक्ष्मी प्रथम और सोनाक्षी द्वितीय रहीं। 200 मीटर में आकांक्षा प्रजापति प्रथम और आंशिका मौर्य द्वितीय तथा 600 मीटर में राजर्षि टंडन इंटर कॉलेज की अक्षरा प्रथम और पीड़ी की सपना द्वितीय रहीं।
अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में रणजीत पंडित इंटर कॉलेज के पवन पाल प्रथम और मदन मोहन मालवीय के पुंडरीक द्वितीय रहे। 200 मीटर में अकोढ़ा के मोहम्मद फैसल प्रथम और पवन पाल द्वितीय रहे। 400 मीटर में पवन पाल प्रथम और शिवम पाल द्वितीय रहे। 100 मीटर में मोहम्मद फैसल प्रथम और बेनीपुर के उत्तम द्विवेदी द्वितीय रहे। ऊंची कूद में अक्षांश मिश्र प्रथम और नरेंद्र यादव द्वितीय, लंबी कूद में मोहम्मद फैसल प्रथम और घटवा के अतुल द्वितीय रहे। डिस्कस में मोहम्मद जैद प्रथम और नीतीश यादव द्वितीय रहे।
विज्ञापन
समापन पर संयोजक प्रधानाचार्य मदन मोहन शंखधर ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजक प्रधानाचार्य अमित पाण्डेय, डॉ. ओम प्रकाश मिश्र, डॉ. संतोष कुमार सिंह, संजीव तिवारी, महेंद्र तिवारी, डॉ. सूर्यकांत तिवारी और खेल सचिव बुलंद प्रताप राय सहित विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक मौजूद रहे।