फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lucknow will get Saharanpur Vande Bharat instead of Prayagraj, railways has started preparations.

Prayagraj : प्रयागराज की जगह लखनऊ को मिलने जा रही है सहारनपुर वंदे भारत, रेलवे ने शुरू की तैयारी

Sat, 04 Oct 2025 06:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Oct 2025 06:03 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर में एक कार्यक्रम में प्रयागराज से सहारनपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। लेकिन अब तक इस ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो सका है।

विज्ञापन
Lucknow will get Saharanpur Vande Bharat instead of Prayagraj, railways has started preparations.
वंदेभारत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर में एक कार्यक्रम में प्रयागराज से सहारनपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। लेकिन अब तक इस ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो सका है। वहीं रेलवे प्रशासन प्रयागराज-सहारनपुर वंदे भारत के स्थान पर अब सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत शुरू करने जा रहा है। रेलमंत्री ने एक पत्र के माध्यम से इसकी सूचना रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को दी है। उनका यह पत्र सोशल मीडिया में इन दिनों वायरल भी है। वैष्णव ने तकरीबन दो वर्ष पहले प्रयागराज-सहारनपुर के बीच ट्रेन चलाने का एलान किया था। तब कहा जा रहा था कि ट्रेन मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली के रास्ते प्रयागराज तक चलेगी।

विज्ञापन


रेलमंत्री ने 22 सितंबर को रक्षा मंत्री को भेजे गए पत्र में सहारनपुर से लखनऊ के बीच वंदे भारत चलाने की बात कही है जबकि मेरठ से वाराणसी एवं देहरादून से लखनऊ तक वंदे भारत का इस रूट पर पहले से ही संचालन हो रहा है। प्रयागराज जंक्शन सलाहकार समिति के सदस्य रौनक गुप्ता ने मांग की है कि सहारनपुर से लखनऊ के बीच चलाए जाने वाली वंदे भारत को प्रयागराज तक चलाया जाए।
विज्ञापन


सूरत से ही चलेंगी उधना से चलने वाली कई ट्रेनें

प्रयागराज से गुजरात की तरफ जाने वाली जिन ट्रेनों का ठहराव उधना रेलवे स्टेशन पर किया गया था उनका एक बार फिर से सूरत स्टेशन पर ठहराव बहाल किया जा रहा है। शुक्रवार दस अक्तूबर से सूरत रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का पुन: ठहराव शुरू हो जाएगा। इसमें 22967/22968 अहमदाबाद-प्रयागराज, 09117/09118 उधना-सूबेदारगंज, 19483/19484 अहमदाबाद-बरौनी, 19435/19436 अहमदाबाद-आसनसोल, 20903/20904 एकता नगर-वाराणसी एक्सप्रेस के नाम शामिल है। प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन की तरह उधना रेलवे स्टेशन भी सूरत का सेटेलाइट स्टेशन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed