फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LT grades meet selected director of arts, demand for appointment

एलटी ग्रेड कला के चयनित निदेशक से मिले, नियुक्ति की मांग

Tue, 27 Oct 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
LT grades meet selected director of arts, demand for appointment
राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के लिए सहायक अध्यापक कला (एलटी ग्रेड) के चयनितों ने नियुक्ति की मांग को लेकर सोमवार को लखनऊ स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया। चयनित शिक्षकों का चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल एक बजे शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय से मिला। प्रतिनिधि मंडल में विक्की खान, अनूप वर्मा, शालिनी उन्नति शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगी छात्र मोर्चा के विक्की खान ने बताया कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने आश्वस्त किया कि कला विषय के चयनित अर्हता धारकों के लिए विद्यालय के चुनाव का पोर्टल खोलने के लिए सूचना 28 अक्तूबर को जारी की जा सकती है। दीपावली से पहले कला शिक्षकों का पदस्थापन किया जाएगा।
विज्ञापन

औपबंधिक रूप से रोकी गई फाइलों पर शिक्षा निदेशक ने बताया कि यह विषय लोक सेवा आयोग के अधीन है। आयोग से संस्तुति के बाद फाइल आएगी तो अविलंब नियुक्ति दे दी जाएगी। जीआईसी प्रवक्ता के नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने के संबंध में शिक्षा निदेशक ने बताया कि उनका कार्य जोरों पर है सिर्फ ऑनलाइन या ऑफलाइन विद्यालय आवंटन पर सहमति होनी है। सहमति बनते ही उनको तुरंत नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed