फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LT grade teachers recruitmet case

चार्जशीट दाखिल होते ही आयोग में धरना देंगे अभ्यर्थी

Sat, 11 Jul 2020 10:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
LT grade teachers recruitmet case
LT grade teachers recruitmet case
वाराणसी के नए एसएसपी से मिलने के लिए एलटी ग्रेड अभ्यर्थियों ने मांगा समय
विज्ञापन

विवेचक से अभ्यर्थियों को दिलाया भरोसा, एसटीएफ जल्द दाखिल करेगी चार्जशीट
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान विषय के पेपर आउट प्रकरण में एसटीएफ जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेगी। एलटी ग्रेड अभ्यर्थियों को यह आश्वासन मामले के विवेचक सीओ सदर ने दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि चार्जशीट दाखिल होते ही रिजल्ट जारी किए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों ने वाराणसी के नए एसएसपी से मिलने के लिए समय भी मांगा है।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने 10 जुलाई को वाराणसी जाकर वहां के एसएसपी से मिलने का निर्णय लिया था, ताकि पता लगाया जा सके कि एसटीएफ वाराणसी की ओर से चार्जशीट कब तक दाखिल की जाएगी। चार्जशीट दाखिल न हो पाने के कारण हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान विषय में शिक्षकों के 3287 पदों का रिजल्ट फंसा हुआ है। हालांकि, वाराणसी जाने से दो दिन पहले ही वहां के एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला हो गया और अभ्यर्थियों को अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। अभ्यर्थियों ने अब वाराणसी के नए एसएसपी से मिलने के लिए समय मांगा है। इस दौरान एलटी समर्थक मोर्चा के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय की फोन पर मामले के विवेचक सीओ सदर से वार्ता भी हुई। अनिल के मुताबिक विवेचक ने बताया है कि एसटीएफ वाराणसी द्वारा एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती मामले से संबंधित यूपी में सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

अब कोलकाता में केवल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी बाकी है। कोलकाता स्थित तीनों अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की का आदेश कोर्ट से प्राप्त कर लिया है और एसटीएफ को अब अभियुक्तों के घर नोटिस चस्पा करने कोलकाता जाना है। कोलकाता में लॉकडाउन के कारण एसटीएफ की टीम वहां नहीं जा पा रही है। लॉकडाउन खुलते ही टीम रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल उपाध्याय के अनुसार विवेचक ने यह भी कहा है कि चार्जशीट दाखिल करने के अभियुक्तों की गिरफ्तारी अनिवार्य नहीं है। बिना गिरफ्तारी के कुर्की संबंधी कार्रवाई पूरी करके चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी और गिरफ्तारी बाद में होती रहेगी। विवेचक ने वार्ता में आश्वस्त किया है कि चार्जशीट से संबंधित सभी विधिक कार्यवाही उनकी प्राथमिकता में है और आवागमन शुरू होते ही इसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। एलटी समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान और प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय का कहना है कि चार्जशीट दाखिल होते ही हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान विषय के रिजल्ट के लिए आयोग पर दबाव बनाया जाएगा और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed