फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LT grade teacher recruitment result after March 15

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम 15 मार्च के बाद

Thu, 27 Feb 2020 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
LT grade teacher recruitment result after March 15
LT grade teacher recruitment result after March 15
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर बुधवार को एलटी ग्रेड समर्थक मोर्चा अध्यक्ष से मिला। अध्यक्ष ने परीक्षार्थियों को आश्वस्त किया कि आयोग की ओर से गठित कमेटी ने वाराणसी एसटीएफ से कुछ जानकारी 15 मार्च तक मांगी है। इसके मिलने के बाद हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान के परिणाम पर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि एसएसपी वाराणसी को पत्र भेजा जाएगा कि पुलिस की ओर से आरोपी परीक्षार्थियों के अतिरिक्त किसी दूसरे को भी पर्चा मिला था या नहीं। उन्होंने बताया कि 15 मार्च तक यह सूचना मिलते ही हिंदी और सामाजिक विज्ञान के परिणाम पर निर्णय ले लिया जाएगा। एलटी ग्रेड समर्थक मोर्चा के अध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि हम एक बार फिर से आयोग अध्यक्ष का भरोसा कर रहे हैं। अध्यक्ष ने इस दौरान फैसला नहीं लिया तो परीक्षार्थी प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे। आयोग अध्यक्ष से बातचीत में विक्की खान एवं अनिल उपाध्याय ने एसएसपी वाराणसी से हुई बातचीत का पूरा ब्यौरा दिया। आयोग अध्यक्ष से मिलने वालों रोहित सिंह एवं नितिन चौधरी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed