फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LT grade teacher recruitment exam will be held in two phases

दो चरणों में होगी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा

Wed, 06 Jul 2022 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
LT grade teacher recruitment exam will be held in two phases
इस बार एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा भी दो चरणों में होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को अब तक एलटी ग्रेड शिक्षक के पांच हजार पदों का अधियाचन मिल चुका है। आयोग ने विषयवार अर्हता स्पष्ट करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा है। इस बारे में स्थिति स्पष्ट होने के बाद आयोग एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा।
विज्ञापन

आयोग ने वर्ष 2018 में 15 विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षक के 10768 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। यह भर्ती पूरी हो चुकी है। उस वक्त एक चरण की परीक्षा के माध्यम से भर्ती की गई थी। परीक्षा में सामाजिक विज्ञान और हिंदी विषय के पेपर आउट होने के आरोप भी लगे थे, जिसकी जांच एसटीएफ ने की थी। हालांकि बाद में एसटीएफ ने क्लीनचिट दे दी और भर्ती भी पूरी हो गई। इसके बावजूद पुरानी भर्ती में तकरीबन चार हजार पद खाली रह गए। आयोग अब नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है और आयोग को तकरीबन पांच हजार पदों का अधियाचन भी मिल चुका है।
विज्ञापन

एक चरण की परीक्षा में पेपर आउट होने या अन्य गड़बड़ियों की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ दिनों पहले आयोग ने निर्णय लिया था कि अब कोई भी भर्ती परीक्षा एक चरण में नहीं होगी। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती भी इस दायरे में आ रही है। इस बार एलटी ग्रेड भर्ती के लिए पहले प्रारंभिक परीक्षा और इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के आधार पर ही अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा। आयोग के अफसरों ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। अब आयोग को शिक्षा विभाग से अर्हता से संबंधित स्थिति स्पष्ट किए जाने का इंतजार है, ताकि भर्ती शुरू होने के बाद अर्हता को लेकर कोई विवाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed