फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LT grade result dispute

अध्यक्ष से मिलने को अड़े एलटी ग्रेड अभ्यर्थी

Wed, 26 Feb 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
LT grade result dispute
LT grade result dispute - फोटो : ALDCOMPACT
हिंदी, सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट जारी करने की मांग तेज
विज्ञापन

पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज वार्ता के लिए मांगा समय
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट जारी किए जाने की के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पर दबाव बढ़ता जा रह है। एलटी ग्रेड अभ्यर्थी अब आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से मिलने के लिए अड़े हैं और इसके लिए अभ्यर्थियों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने समय मांगा है।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी पिछले दिनों वाराणसी के एसएसपी से मिलने गए थे। एसएसपी से वार्ता के दौरान अभ्यर्थियों को बताया गया कि एसटीएफ जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने वाली है। अभ्यर्थियों के अनुसार यह वार्ता काफी सकारात्मक रही। अभ्यर्थी अब इसी सिलसिले में आयोग के अध्यक्ष से मिलना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार और आयोग के सचिव जगदीश ने अभ्यर्थियों से अलग-अलग वार्ता के दौरान आश्वासन दिया था कि वाराणसी के एसएसपी से पेपर आउट प्रकरण में चल रही जांच की जानकारी मांगी गई है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद रिजल्ट पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

एलटी समर्थक मोर्चा के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय के अनुसार अभ्यर्थी चाहते हैं कि अध्यक्ष से मिलकर उन्हें वाराणसी के एसएसपी के साथ हुई वार्ता से अवगत कराया जाए, ताकि हिंदी और सामाजिक विज्ञान का अंतिम चयन परिणाम जल्द से जल्द जारी हो सके। उधर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी आयोग को आदेश दिया है कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लंबित परिणाम पर जल्द निर्णय ले। उधर, आयोग के सूत्रों का कहना है कि हिंदी और सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट को लेकर आयोग में मंथन चल रहा है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो माह भर के भी रिजल्ट पर निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed