फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LPG Gas News: The heat of the war in West Asia has reached homes, increasing public concern.

Lpg Gas News : पश्चिम एशिया के जंग की आंच घरों तक पहुंची, लोगों की बढ़ी चिंता

Thu, 12 Mar 2026 03:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Mar 2026 03:16 PM IST
सार

पश्चिम एशिया में छिड़े ईरान-अमेरिका-इस्राइल जंग के साथ ही गैस सिलिंडर को लेकर नए नियमों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। इसका असर बुधवार को झूंसी से लेकर हनुमानगंज और सहसों में देखने को मिला।

विज्ञापन
LPG Gas News: The heat of the war in West Asia has reached homes, increasing public concern.
झूंसी के लीलापुर स्थित इंडेन के गैस गोदाम से सिलिंडर लेकर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिम एशिया में छिड़े ईरान-अमेरिका-इस्राइल जंग के साथ ही गैस सिलिंडर को लेकर नए नियमों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। इसका असर बुधवार को झूंसी से लेकर हनुमानगंज और सहसों में देखने को मिला। यहां के तकरीबन हर गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ उमड़ी। ग्राहक लगातार गैस एजेंसी के कर्मचारियों से एक सिलिंडर उपलब्ध कराने की सिफारिश करते नजर आए। गैस एजेंसीज के संचालकों का कहना है कि अब सरकारी नियमों के अनुसार ही बुकिंग करके सिलिंडर दिया जाएगा।

विज्ञापन


घरेलू गैस सिलिंडर को लेकर गैस गोदामों में लग रही लाइन

एलपीजी को लेकर शुरू हुई हायतौबा ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। गंगापार की विभिन्न गैस एजेंसिंयों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। कई ग्राहक तो तय समय से पहले ही गैस सिंलिडर बुक करा रहे हैं, तो कुछ अतिरिक्त सिलिंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ देर में गैस सिलिंडर भरी गाडियां हो जा रहीं खाली

लीलापुर रोड स्थित झूंसी इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर बुधवार को सुबह से ही सिलिंडर के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान गोदाम के बाहर जुटे लोग अपने गैस बुकिंग के परचे लेकर सिलिंडर देने की जिद पर अड़े थे। गैस एजेंसी के कर्मचारियों का कहना था कि अगर मांग 1500 सिलिंडरों की है तो प्लांट से 800 से 900 सिलिंडर भी मिल रहे हैं। सिलिंडर से भरी गाड़ियों भी दोपहर होने से पहले ही खाली हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केवाईसी कराने वालों की बढ़ी संख्या, लगी रही लाइन

एजेंसियों पर बुकिंग कराने वालों के साथ ही उन लोगों की ज्यादा भीड़ भी है जो केवाईसी नहीं करा पाए थे। यहां एजेंसी के मैनेजर और कर्मचारियों का कहना है सरकार ने सभी उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी कराने को कहा था, लेकिन लोगों ने इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अब केवाईसी कराने के लिए पहुंच रहे हैं।

झूंसी गैस प्लांट का उत्पादन भी हुआ प्रभावित, कम निकल रहे लोडेड ट्रक

त्रिवेणीपुरम स्थित गैस प्लांट से प्रयागराज समेत 11 जिलों में गैस सिलिंडर की आपूर्ति होती है। तकरीबन 100-110 ट्रकों से 35000 गैस सिलिंडरों की रिफिलिंग कर प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, भदोही, एमपी, चित्रकूट, प्रयागराज समेत 11 शहरों में सप्लाई की जाती है। पिछले कुछ दिनों से टैंकरों की आवक कम हुई है। इसकी वजह से गैस सिलिंडरों की रिफिलिंग पर भी असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed