फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LPG crisis in Prayagraj: First booking after 25 and 35 days, then assurance of getting cylinder after a month

LPG Crisis In Prayagraj : पहले 25 और 35 दिन बाद बुकिंग, फिर एक महीने बाद सिलिंडर मिलने का आश्वासन

Thu, 23 Apr 2026 02:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Apr 2026 02:26 PM IST
सार

तेल कंपनियों की ओर से 14.2 किलोग्राम का एक एलपीजी सिलिंडर रखने वाले उपभोक्ताओं को 25 दिन बाद और दो एलपीजी सिलिंडर रखने वाले उपभोक्ताओं को 35 दिन बाद एलपीजी सिलिंडर बुक करने का नियम बना दिया गया है।

विज्ञापन
LPG crisis in Prayagraj: First booking after 25 and 35 days, then assurance of getting cylinder after a month
गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तेल कंपनियों की ओर से 14.2 किलोग्राम का एक एलपीजी सिलिंडर रखने वाले उपभोक्ताओं को 25 दिन बाद और दो एलपीजी सिलिंडर रखने वाले उपभोक्ताओं को 35 दिन बाद एलपीजी सिलिंडर बुक करने का नियम बना दिया गया है। लेकिन, एलपीजी सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं की चिंता तब और बढ़ जाती है, जब उन्हें बुकिंग के एक महीने बाद सिलिंडर दिए जाने की बात कही जाती है।

विज्ञापन


सम्मेलन मार्ग स्थित संगम गैस सर्विस के उपभोक्ताओं को बुकिंग के एक महीने बाद ही सिलिंडर दिए जाने का आश्वसन दिया जा रहा है। जानसेनगंज की रहने वाली सोनी सिंह ने बताया कि दो अप्रैल को सिलिंडर बुक किया है। कई दिनों तक सिलिंडर नहीं मिलने पर जब एजेंसी में पूछताछ की तो बताया गया कि दो मई के बाद ही सिलिंडर उपब्ध हो सकेगा। ऐसे में अब कई दिनों तक इंडेक्शन और लड़की के जरिए ही खाना बनाना पड़ेगा।
विज्ञापन


मुंडेरा के रहने वाले पंकज तिवारी ने बताया कि उन्होंने नौ अप्रैल को सिलिंडर बुक किया है और अब नौ मई के बाद ही सिलिंडर दिए जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि एक सिलिंडर के जरिए घर में आठ लोगों का खाना बनाता है और करीब 24 दिन में ही गैस खत्म हो जाती है। ऐसे में बिना गैस के खाना बनाना मुश्किल हो रहा है। इसी तरह बहादुरगंज के रहने वाले तेज प्रताप ने भी दो अप्रैल को सिलिंडर बुक किया है और उन्हें भी दो मई के बाद ही सिलिंडर उपलब्ध होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कामधेनु इंडेन गैस सर्विस में चार दिन बाद प्लांट से पहुंचा 288 सिलिंडर

लूकरगंज स्थित कामधेनु इंडेन गैस सर्विस से जु़ड़े उपभोक्ता पिछले चार दिनों से सिलिंडर की सप्लाई नहीं होने से परेशान रहे। एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि प्लांट से चार दिन बाद 288 सिलिंडर की सप्लाई की गई है। लेकिन, चार दिन सप्लाई नहीं होने से बैकलॉग बढ़ गया है। ऐसे में डिलीवरी के लिए पहले निर्धारित की गई तारीख से चार दिन की देरी से हो पाएगी। इस एजेंसी से जु़ड़े लूकरगंज के लाल चंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने 17 अप्रैल को सिलिंडर बुक किया है, जिसे अब 27 अप्रैल के बाद डिलीवर किए जाने के लिए कहा जा रहा है। वहीं, चौफटका के रहने वाले रामबाबू गुप्ता ने बताया उन्होंने 22 अप्रैल के सिंडर बुक किया गया, जिसकी डिलवरी 10 दिन बाद ही होने के लिए कहा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed