{"_id":"69d38f41c30e91e669050d99","slug":"lpg-crisis-if-there-is-a-wedding-in-the-house-apply-for-the-cylinder-now-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis : घर में शादी है तो सिलिंडर के लिए अभी से करें आवेदन, आवेदन संग लगाना होगा शादी का कार्ड और आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis : घर में शादी है तो सिलिंडर के लिए अभी से करें आवेदन, आवेदन संग लगाना होगा शादी का कार्ड और आधार
Mon, 06 Apr 2026 04:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Apr 2026 04:17 PM IST
सार
खरमास खत्म होने के साथ ही 15 अप्रैल से वैवाहिक कार्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं। घर में मेहमान इकट्ठा होंगे और उनके लिए नाश्ते व भोजन की व्यवस्था करनी होगी। ऐसे में एक या दो सिलिंडर से काम नहीं चलेगा। अतिरिक्त की जरूरत है तो अभी से जिला पूर्ति कार्यालय में आवेदन कर दें, ताकि आवेदन गैस कंपनी के प्लांट को भेजा जा सके।
विज्ञापन
सिलिंडर।
- फोटो : Samvad
विस्तार
खरमास खत्म होने के साथ ही 15 अप्रैल से वैवाहिक कार्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं। घर में मेहमान इकट्ठा होंगे और उनके लिए नाश्ते व भोजन की व्यवस्था करनी होगी। ऐसे में एक या दो सिलिंडर से काम नहीं चलेगा। अतिरिक्त की जरूरत है तो अभी से जिला पूर्ति कार्यालय में आवेदन कर दें, ताकि आवेदन गैस कंपनी के प्लांट को भेजा जा सके।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह का कहना है कि जिनके घर में कार्यक्रम हैं, वे आवेदन उनके कार्यालय में दे सकते हैं। आवेदन के साथ संबंधित व्यक्ति को शादी का कार्ड और आधार संलग्न करना होगा। ऐसे आवेदन गैस कंपनियों के झूंसी व नैनी स्थिति प्लांट को भेज दिए जाएंगे और डिमांड के आधार पर प्लांट से सप्लाई होगी।
विज्ञापन
हालांकि, कंपनियों के स्तर पर मंथन चल रहा है कि ऐसी परिस्थितियों में सप्लाई कैसे और कितनी करनी है। उम्मीद है कि कंपनियां जल्द इस पर कोई निर्णय लेंगी। हो सकता है कि सिक्योरिटी मनी लेकर अस्थायी कनेक्शन दिए जाएं या फिर कोई दूसरा रास्ता निकाला जाए।
विज्ञापन
कैटरर्स को लगाना होगा बिल
वैवाहिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए होटलों एवं कैटरर्स को भी अतिरिक्त व्यावसायिक सिलिंडरों की जरूरत पड़ेगी। जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि इसके लिए भी आवेदन करना होगा। बिल के माध्यम से बताना होगा कि समारोह में कितने लोग शामिल होंगे। इसी संख्या के आधार पर गैस कंपनियों के प्लांट को डिमांड भेजी जाएगी।