फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   lpg agencies can stop the supply of gas

गैस एजेंसियों ने दी बंद करने की चेतावनी

Tue, 24 Mar 2020 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
lpg agencies can stop the supply of gas
लॉकडाउन होेने से ही जहां लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, आवश्यक सेवाएं भी बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। गैस सिलिंडर ले जाने वाले हॉकरों का आना जाना मुश्किल हो गया है। फाफामऊ और झूंसी सहित कई इलाकों के हॉकरों की शिकायत है कि पुलिस उन्हें जाने नहीं दे रही है। जबकि वे वर्दी और आई कार्ड के साथ गैस सिलिंडर पहुंचाने जा रहे थे।
विज्ञापन

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी केपी मिश्रा ने कहा कि ऐसी स्थिति में काम करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस सहयोग नहीं करती है तो गैस सिलिंडर की आपूर्ति को ठप कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एडीएम सिविल सप्लाई को भी सूचित किया गया है। अगर उपयुक्त कदम नहीं उठता है तो आपूर्ति को रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फाफामऊ में सिलिंडर लदी ट्रक को फाफामऊ में ही रोक दिया है। कई बार कहने के बावजूद भी जाने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed