फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Loyalty rewarded, Amarnath Maurya will ride SP's cycle from Phulpur

Prayagraj News: वफादारी का मिला इनाम, फूलपुर से अमरनाथ मौर्य चलाएंगे सपा की साइकिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Loyalty rewarded, Amarnath Maurya will ride SP's cycle from Phulpur
स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा से अलग होने के बाद भी पार्टी के प्रति वफादारी दिखाने के लिए अमरनाथ मौर्य को अखिलेश यादव ने बड़ा इनाम दिया है। भाजपा के पटेल उम्मीदवार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने फूलपुर लोकसभा से मौर्य उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया। यह पहला मौका है कि समाजवादी पार्टी ने फूलपुर लोकसभा से किसी मौर्य उम्मीदवार को मैदान में उतारा।
विज्ञापन

सहकारी बैंक में अध्यक्ष रहे अमर नाथ मौर्य को समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया था। तब उन्होंने अपना नामांकन भी कर दिया, लेकिन बाद में सपा ने रिचा सिंह को अपना प्रत्याशी बना दिया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी नेताओं में गिने जाने वाले अमरनाथ मौर्य को विधानसभा चुनाव के दौरान ही आश्वस्त किया गया था कि पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी जरूर सौंपेंगी।
विज्ञापन

इस बीच स्वामी प्रसाद मौर्य भी सपा से अलग हो गए, लेकिन अमर नाथ मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रति ही अपनी निष्ठा दिखाई। इसका उन्हें रविवार को पुरस्कार भी मिल गया। उन्हें फूलपुर लोकसभा से सपा का प्रत्याशी घोषित किया गया। दोपहर ही में सपा के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी आ गई थी। अमर नाथ मौर्य लखनऊ में थे। इस वजह से तमाम नेताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें फोन पर ही बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेशे से व्यवसायी हैं अमरनाथ मौर्य
बता दें अमरनाथ मौर्य शहर के जयंतीपुर, प्रीतम नगर मोहल्ले के निवासी हैं। वह पूर्व में सहकारी बैंक प्रयागराज एवं कौशाम्बी के निर्विरोध अध्यक्ष रहें हैं। 4 अगस्त 1969 को जन्मे अमरनाथ मौर्य ने बी, एलएलबी तक शिक्षा ग्रहण की है। पेशे से वह व्यवसायी हैं। उनका ट्रांसपोर्ट आदि का बिजनेस है। सपा मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने बताया कि 14 जनवरी 22 को समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। उसके पूर्व वह भाजपा में थे। वर्तमान में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं शहर पश्चिमी के प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।


सपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने दी बधाई
0 सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह ने फूलपुर लोकसभा से घोषित प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य को बधाई दी है। वहीं सपा गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद, नरेंद्र सिंह ने अमरनाथ को मजबूत प्रत्याशी बताया है। उधर सपा विधायक डा. मान सिंह यादव, विजमा यादव, गीता शास्त्री, हाकिम लाल बिन्द, संदीप पटेल, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, बासुदेव यादव, जोखूलाल यादव, अंसार अहमद, सत्यवीर मुन्ना, उज्जवल रमण सिंह, पंधारी यादव, कमल सिंह यादव ने भी बधाई दी है।

कुरुक्षेत्र। बिरला मंदिर रेलवे फाटक पर तैयार की गई सड़क। संवाद

कुरुक्षेत्र। बिरला मंदिर रेलवे फाटक पर तैयार की गई सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed