{"_id":"5a21b3724f1c1b001c8b6540","slug":"lotus-feeding-in-the-mini-chamber","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी सदन में खिला ‘अभिलाषा’ का कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी सदन में खिला ‘अभिलाषा’ का कमल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर पद पर अभिलाषा गुप्ता नंदी की रिकार्ड जीत के साथ इलाहाबाद नगर निगम में पहली बार कमल भी खिला। भाजपा उम्मीदवार अभिलाषा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। उन्हाेंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनोद चंद्र दुबे को 63384 मतों के भारी अंतर से हराया। अभिलाषा के खिलाफ विनोद चंद्र को छोड़कर अन्य कोई भी प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा पाया। इतना ही नहीं लगातार दो बार चुनी जाने वाली वह एकमात्र मेयर भी हैं। हालांकि पिछली बार उन्होंने बसपा के समर्थन से जीत हासिल की थी। कांग्रेस के विजय मिश्रा को 64579 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि, नगर निगम में सबसे अधिक पार्षद सपा के जीत कर गए हैं। जिले की नौ नगर पंचायत अध्यक्ष में से भी तीन पर भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं सपा के खाते में भी तीन सीट गई है। तीन अन्य सीट पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया।
मुंडेरा मंडी परिसर में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। अभिलाषा ने शुरू में ही बढ़त बना ली और मतगणना के साथ अंतर बढ़ता गया। हालांकि, 50 फीसदी की मतगणना तक कांग्रेस के विजय मिश्रा उनसे पीछे चल रहे थे। इसके बाद तीसरे स्थान पर चल रहे सपा के विनोद चंद्र दुबे और विजय मिश्रा के बीच मतों का अंतर कम हो गया और विनोद चंद्र 67913 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। मेयर चुनी गईं अभिलाषा को 131297 मत मिले। यह कुल पड़े वैध मत का 40.30 फीसदी रहा। यहां कुल 1074588 में से 327378 लोगों ने मताधिकार का उपयोग किया था। बसपा के रमेश चंद्र केशरवानी को मात्र 24969 वोट मिले। आम आदमी पार्टी तथा एनसीपी प्रत्याशियों को काफी पीछे छोड़ते हुए कर्मचारी नेता और इस चुनाव में आजाद उम्मीदवार के रूप में भाग्य आजमाने वाले फूलचंद्र पांचवें स्थान पर रहे। फूलचंद्र को 10086 मत मिले। वहीं आम आदमी पार्टी के सलिल श्रीवास्तव को 4695 मतों से ही संतोष करना पड़ा। 1544 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
इसके विपरीत नगर निगम सदन में सपा के अधिक पार्षद होंगे। सपा के 24 पार्षद विजयी हुए हैं। वहीं भाजपा के 22 पार्षद प्रत्याशियों की ही जीत हुई है। कांग्रेस के भी 11 पार्षद सदन में पहुंचे हैं। ऐसे में अभिलाषा को सदन चलाने में चुनौतियाें का सामना करना पड़ सकता है। पार्षद के परिणाम सुबह 9.30 बजे से आने लगे थे। सबसे पहले मुंडेरा का परिणाम आया था। वार्ड 57 से 60 की मतगणना में देरी तथा डाटा ऑनलाइन करने में गलती की वजह से मेयर का परिणाम भी शाम छह बजे के बाद घोषित हो सका। मतगणना के दौरान प्रेक्षक कुमार कमलेश, डीएम सुहास एलवाई, एसएसपी आकाश कुलहरि, सीडीओ सैमुअल पॉल एन. समेत अनेक अफसर मौजूद रहे। मतगणना भारी सुरक्षा के बीच हुई।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के विजेता
नगर पंचायत विजेता पार्टी
सिरसा श्याम कृष्ण सिंह सपा
लालगोपालगंज मुख्तार अहमद निर्दलीय
झूंसी शिल्पी अग्रवाल निर्दलीय
फूलपुर काजमीन जहां सपा
शंकरगढ़ लल्लू कनौजिया भाजपा
कोरांव नर सिंह भाजपा
हंडिया जवाहरलाल भाजपा
भारतगंज हाफिज जुबेर अहमद निर्दलीय
मऊआइमा फातमा अंजुम सपा
000
मेयर प्रत्याशियों को मिले मत
प्रत्याशी मिले मत
अभिलाषा गुप्ता (भाजपा) 131297
विनोद चंद्र दुबे (सपा) 67913
विजय मिश्रा (कांग्रेस) 64579
रमेश चंद्र केशरवानी (बसपा) 24969
फूलचंद्र दुबे 10086
सलिल श्रीवास्तव (आप) 4695
नंदू 2548
अतुल कुमार चौरसिया 2435
प्रदीप कुमार 1759
रईस अहमद खान (परिवर्तन समाज पार्टी) 1651
राजीव कुमार 1533
मनीष जायसवाल 1289
उमेश कुमार गुप्ता 1103
मंजेश कुमार (एनसीपी) 1091
अशोक कुमार जायसवाल 927
अभिनव श्रीवास्तव 924
कुंवरजी 907
राजेश कुमार उपाध्याय 881
सुंधाशु बल्लभ शुक्ला 732
ऊषा जोशी 660
शौर्य दीप 635
हामिद अली 562
सरवर हुसैन 556
आशा केशरवानी 535
नोटा 1544
000
मेयर प्रत्याशी सरवर हुसैन का नामांकन के कुछ दिन बाद ही निधन हो गया। चूंकि वह निर्दल उम्मीदवार रहे। इसकी वजह से चुनाव स्थगित नहीं हुआ और प्रत्याशियों की सूची में भी उनका नाम शामिल रहा। उन्हें 556 मत मिले भी हैं।
नगर निगम के वार्ड 51 के आरओ राजीव कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। चूक की वजह से एक ईवीएम की मतगणना के बगैर ही उन्होंने परिणाम घोषित कर दिया। इसे लेकर काफी विवाद रहा। इसके लिए उन्हें दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया।