{"_id":"68570e9e8a8a52892c0f927a","slug":"lord-ganesha-garuda-and-hanuman-ji-will-also-be-seen-in-the-rath-yatra-allahabad-news-c-3-1-ald1024-652668-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रथयात्रा में भगवान गणेश, गरुड़ और हनुमान जी की भी निकलेगी सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रथयात्रा में भगवान गणेश, गरुड़ और हनुमान जी की भी निकलेगी सवारी
विज्ञापन
प्रयागराज। श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा महोत्सव समिति (बड़ा रथ) प्रयागराज की ओर से इस बार छह रथ निकाले जाएंगे। इसमें हर बार की तरह भगवान बलभद्र, माता सुभद्रा एवं महाप्रभु जगन्नाथ अलग-अलग रथ में सवार होंगे, साथ ही भगवान गणेश, गरुड़ एवं हनुमानजी का भी रथ पहली बार यात्रा में शामिल होगा।
रथयात्रा को लेकर विवेकानंद मार्ग में रथ निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है। 27 जून को यात्रा सुबह 11 बजे निकलेगी। समिति के कोषाध्यक्ष उदय कुमार बताते हैं कि भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण के लिए मोहत्सिमगंज स्थित श्री मंदिर से निकलेंगे।
यात्रा चमेली देवी धर्मशाला, जॉनसेनगंज चौराहा, घंटाघर, नीम का पेड़, चौक, लोकनाथ, बहादुरगंज, सुलाकी चौराहा, रामभवन होते हुए मुट्ठीगंज स्थित गुंडीचा मंदिर पर विश्राम लेगी। भगवान बलभद्र ताल ध्वज नाम के रथ पर विराजमान होंगे।
विज्ञापन
माता सुभद्रा दर्प दलन एवं भगवान श्री जगन्नाथ नंदी घोष नाम के रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। 28 जून से चार जुलाई तक गुंडीचा मंदिर जहां भगवान विश्राम करेंगे। वहां हर रोज आयोजन भी होंगे। भगवान का अलग-अलग रूप में शृंगार भी होगा।