फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Looted one lakh by entering customer service center in Prayagraj

प्रयागराज मेंग्राहक सेवा केेंद्र में घुसकर एक लाख की लूट

Sat, 25 Apr 2020 12:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Apr 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Looted one lakh by entering customer service center in Prayagraj
वारदात के बाद भागते लुटेरे। - फोटो : amar ujala
बरौत। हंडिया के इमामगंज स्थित शुकुलपुर गांव में ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर बदमाश एक लाख रुपये लूट ले गए। घटना तब हुई जब संचालक मुकेश कुमार शुक्ल केंद्र में अकेले ही मौजूद था। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर सनसनी फैल ही एसएसपी भी पहुंच गए। देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला था। लॉकडाउन के दौरान हुई इस घटना ने पुलिस के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन


मुकेश कुमार शुक्ला पुत्र संतोष कुमार शुक्ला हंडिया के शुक्लपुर गांव का रहने वाला है। वह शुकुलपुर चौराहे के पास ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है, जो इलाहाबाद बैंक की सरायममरेज स्थित देवा शाखा से संबद्ध है। रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी वह दूसरी मंजिल पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचकर बैठा था। इस दौरान वहां कोई ग्राहक मौजूद नहीं था। करीब 10.45 बजे चार युवक केंद्र में आ धमके। इनमेें से एक केंद्र के गेट पर ही रुक गया जबकि तीन भीतर आ गए।
विज्ञापन


संचालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही दो युवकों ने असलहा निकालकर उसकी कनपटी व चेहरे पर सटा दिया। उधर, एक बदमाश ने दराज में रखे एक लाख रुपये निकाल लिए और बैग में भर लिया। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। जाते वक्त संचालक का मोबाइल भी ले गए। साथ ही बाहर से गेट भी बंद कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद संचालक ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने पहुंचकर गेट खोला। संचालक ने आपबीती सुनाई तो वह स्तब्ध रह गए। सूचना पर हंडिया पुलिस और फिर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज भी पहुंच गए और जांच पड़ताल की। दोपहर बाद भुक्तभोगी की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed