फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Loksabha election: Results of Allahabad first, Phulpur to come later, preparations for counting completed

Loksabha election : पहले इलाहाबाद, बाद में फूलपुर का आएगा परिणाम, मतगणना की तैयारी पूरी

Mon, 27 May 2024 11:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 May 2024 11:58 AM IST
सार

रुझान मतगणना शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद से ही मिलने शुरू हो जाएंगे लेकिन पूरी तस्वीर सामने आने में सात से आठ घंटे का वक्त लग सकता है। ऐसे में शाम चार बजे तक तस्वीर पूरी तरह से साफ हो सकती है। मतगणना वाले दिन विधानसभावार 14-14 टेबल लगाए जाएंगे और हर टेबल पर तीन मतगणना कर्मी होंगे। साथ ही एक टेबल आरओ का होगा।

विज्ञापन
Loksabha election: Results of Allahabad first, Phulpur to come later, preparations for counting completed
मुंडेरा मंडी में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात पैरामिलिट्री फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए मतदान पूरा होने के बाद अब मतगणना की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। मुंडेरा मंडी में मतगणना की तैयारियाें को लेकर प्रशासनिक अफसरों ने बैठकें करनी शुरू कर दी हैं। चार जून को मतगणना के दिन पहले इलाहाबाद संसदीय सीट का परिणाम आएगा और इसके बाद फूलपुर सीट की तस्वीर साफ होगी।

विज्ञापन

हालांकि, रुझान मतगणना शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद से ही मिलने शुरू हो जाएंगे लेकिन पूरी तस्वीर सामने आने में सात से आठ घंटे का वक्त लग सकता है। ऐसे में शाम चार बजे तक तस्वीर पूरी तरह से साफ हो सकती है। मतगणना वाले दिन विधानसभावार 14-14 टेबल लगाए जाएंगे और हर टेबल पर तीन मतगणना कर्मी होंगे। साथ ही एक टेबल आरओ का होगा।

विज्ञापन

वहीं, पोस्टल-बैलेट के जरिये पड़े मताें की गणना के लिए विधानसभावार आरओ के पास एक टेबल लगाया जाएगा और एक टेबल पर पांच सौ बैलेट पेपर रखे जाएंगे। बैलेट पेपर की गणना के लिए टेबल पर चार मतगणना कर्मियों की तैनाती की जाएगी। सबसे पहले पोस्टर-बैलेट से पड़े मतों की गणना की शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभावार अलग-अलग चक्रों में मतगणना होगी। फूलपुर संसदीय सीट के तहत फूलपुर विधानसभा की मतगणना सबसे अधिक 32 चक्रों में पूरी होगी। वहीं, इलाहाबाद पश्चिम की 31, इलाहाबाद उत्तरी व सोरांव की 30-30 और फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र की 27 चक्रों में मतगणना कराई जाएगी। वहीं, इलाहाबाद संसदीय सीट के तहत इलाहाबाद दक्षिण, बारा और कोरांव विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 27-27 चक्रों में पूरी होगी।

वहीं, करछना की 26 और मेजा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 25 चक्रों में पूरी होगी। इसके अलावा भदोही संसदीय क्षेत्र के तहत प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा क्षेत्र की मतगणना भी मंडेरा मंडी में ही कराई जाएगी। प्रतापपुर की मतगणना 31 चक्रों और हंडिया विधानसभा क्षेत्र की मतणगना 30 चक्रों में पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed