फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha poll: If you carry more than Rs 50 thousand then keep evidence nearby

Lok Sabha poll : 50 हजार से अधिक लेकर चलें तो पास में रखें साक्ष्य, पकड़े जाने पर हो सकती है परेशानी

Wed, 20 Mar 2024 07:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Mar 2024 07:24 PM IST
सार

अफसरों का स्पष्ट कहना है कि अब ऑनलाइन लेनदेन का चलन बढ़ा है। इसके अलावा सिर्फ आचार संहिता के दौरान की बात है। इसलिए बैंक से अधिक कैश निकालते हैं तो उसकी रसीद साथ रखें। व्यापारिक या अन्य कारणों से अधिक कैश है तो उसका साक्ष्य भी रखना होगा।

विज्ञापन
Lok Sabha poll: If you carry more than Rs 50 thousand then keep evidence nearby
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा पर तलाशी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपका चुनाव से भले ही कोई वास्ता न हो,लेकिन 50 हजार रुपये से अधिक राशि कैश लेकर चल रहे हैं तो उसका साक्ष्य या बैंक की रसीद भी साथ में रखें। अन्यथा, परेशानी उठानी पड़ सकती है। चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है। इसमें धनबल का गलत तरीके से इस्तेमाल न होने पाए, इसके लिए कैश ले जाने की सीमा तय करने के साथ इस पर निगरानी भी बढ़ा दी गई है। निगरानी टीम सक्रिय हो गई है, जो कैश लेकर निकलने वालों पर भी नजर रखेगी।

विज्ञापन


अफसरों का स्पष्ट कहना है कि अब ऑनलाइन लेनदेन का चलन बढ़ा है। इसके अलावा सिर्फ आचार संहिता के दौरान की बात है। इसलिए बैंक से अधिक कैश निकालते हैं तो उसकी रसीद साथ रखें। व्यापारिक या अन्य कारणों से अधिक कैश है तो उसका साक्ष्य भी रखना होगा।
विज्ञापन


ईएसएमएस एप पर तत्काल अपलोड करनी होगी कार्रवाई की रिपोर्ट

निर्वाचन आयोग की ओर से इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) एप बनाया गया है। सचल दल, एसएसटी टीम आचार संहिता के उल्लंघन का कोई मामला पकड़ती है तो मौके से ही तत्काल पूरा डिटेल इस एप पर अपलोड करना होगा। विवरण निर्धारित फॉर्मेट में देना है। एप पर सारी सूचना अपलोड करते ही निर्वाचन आयोग के पास पहुंच जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


सचल दस्ते की हर पल की मिलेगी लोकेशन

आचार संहिता लागू होने के साथ 36-36 सचल दल तथा एसएसटी टीम सक्रिय हो गई है। इनके वाहनों में जीपीएस भी लगा है। इसकी मदद से टीम के हर पल के लोकेशन को जाना जा सकेगा। कंट्रोल रूम में लगे स्क्रीन पर इनकी लोकेशन देखी भी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed