फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha Elections: Race intensifies for Allahabad-Phulpur seats

लोकसभा चुनाव : इलाहाबाद-फूलपुर सीटों के लिए दौड़ तेज, केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष और ईडी के पूर्व निदेशक भी रेस में

Sun, 10 Mar 2024 04:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Mar 2024 04:23 PM IST
सार

, हाल में ही सुल्तानपुर में हुई संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक में तीन-तीन नामों के पैनल पर चर्चा हो चुकी है। कहा जा रहा है कि विचार परिवार की सहमति से जल्द ही नामों का एलान कर दिया जाएगा। भाजपा ने फूलपुर और इलाहाबाद दोनों सीटों पर त्रिस्तरीय सर्वे कराया है। इसमें विचार परिवार (संघ) की ओर से अलग सर्वे कराया गया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Race intensifies for Allahabad-Phulpur seats
लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉट सीटों में शुमार फूलपुर और इलाहाबाद लोकसभा सीटों पर भाजपा के टिकट के लिए दावेदारों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। तिराहों-चौराहों पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों के साथ होर्डिंग-पोस्टर वार में जुटे दावेदारों की लंबी सूची है। कई नेताओं ने जहां मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों से करीबी रिश्ते जोड़ने शुरू कर दिए हैं तो कई दावेदारों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है।

विज्ञापन


हालांकि, हाल में ही सुल्तानपुर में हुई संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक में तीन-तीन नामों के पैनल पर चर्चा हो चुकी है। कहा जा रहा है कि विचार परिवार की सहमति से जल्द ही नामों का एलान कर दिया जाएगा। भाजपा ने फूलपुर और इलाहाबाद दोनों सीटों पर त्रिस्तरीय सर्वे कराया है। इसमें विचार परिवार (संघ) की ओर से अलग सर्वे कराया गया है। हाल में ही कोर कमेटी की सुल्तानपुर में हुई बैठक में विचार परिवार की शीर्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी में काशी प्रांत की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जिताऊ नामों के पैनल पर चर्चा की जा चुकी है।

विज्ञापन

 

सेंट्रल इलेक्शन कमेटी इसी रिपोर्ट के आधार पर अब टिकट की सूची को अंतिम रूप देगी।राज्यों की कोर कमेटी के साथ बैठक कर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा कर ली गई है। बीजेपी ने उस नेता को टिकट देने का निर्णय लिया है जिसके जीतने की संभावनाएं सबसे अधिक है। अगर जीतने की स्थिति में दूसरे दल का नेता है तो उसे बीजेपी में लाने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए बाकायदा राज्य और शीर्ष स्तर पर कमेटी भी बना दी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर बनी सर्वे कमेटी के निरंजन कुलकर्णी यहां की नब्ज टटोलकर जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल इलाहाबाद संसदीय सीट से मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी, अभिलाषा गुप्ता नंदी, आचार्य हरिकृष्ण शुक्ल, नीलम करवरिया, डॉ. एलएस ओझा के नाम प्रमुखता से शामिल हैं। इनमें कई दावेदार दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। इस बीच ईडी के सेवानिवृत्त निदेशक संजय मिश्र और केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा के भी नाम रेस में शामिल हो गए हैं। इसी तरह फूलपुर सीट से सांसद केशरी देवी पटेल के अलावा उनके पुत्र दीपक पटेल, विक्रम पटेल, फूलपुर के विधायक प्रवीण पटेल टिकट की दौड़ में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed