फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha Election: BJP lost at the booths of many stalwarts along with Nandi, shameful demonstration in the a

Lok Sabha Chunav : नंदी संग कई दिग्गजों के बूथों पर हारी भाजपा, अपने ही नेताओं के इलाके में शर्मनाक प्रदर्शन

Fri, 07 Jun 2024 03:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Jun 2024 03:58 PM IST
सार

नंदी तथा उनकी पत्नी पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता का वोट शहर दक्षिणी विधानसभा के अंतर्गत बहादुरपुर के ठाकुरदीन का हाथा के बूथ संख्या 210 पर पड़ता है। इस बूथ पर भाजपा को मात्र 105 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार उज्ज्वल रमण सिंह के पक्ष में 362 वोट पड़े हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: BJP lost at the booths of many stalwarts along with Nandi, shameful demonstration in the a
नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद लोकसभा में भाजपा प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी समेत कई दिग्गज नेताओं के बूथ पर भी हार गई है। हाल ही भाजपा में शामिल कोरांव के पूर्व विधायक राजबलि जैसल के बूथ पर भी पार्टी उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी पीछे रह गए।

विज्ञापन


नंदी तथा उनकी पत्नी पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता का वोट शहर दक्षिणी विधानसभा के अंतर्गत बहादुरपुर के ठाकुरदीन का हाथा के बूथ संख्या 210 पर पड़ता है। इस बूथ पर भाजपा को मात्र 105 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार उज्ज्वल रमण सिंह के पक्ष में 362 वोट पड़े हैं। इसी केंद्र के बूथ 211 पर भी भाजपा को महज 81 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस को 455 वोट मिले हैं। हालांकि, इसी विधानसभा में शहर उत्तरी के भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, महापौर गणेश केसरवानी, मेजा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया के भी वोट पड़ते हैं। इनके बूथों पर भाजपा प्रत्याशी को बड़ी बढ़त हासिल हुई है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक के बूथ पर भी स्थिति रही खराब

इसी लोकसभा के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में देखें तो कोरांव के पूर्व विधायक राजबलि जैसल ने हाल में ही भाजपा ज्वाइन किया है। उनका वोट मेजा के नेवाड़िया गांव में पड़ता है। इस गांव में चार बूथ हैं और तीन पर भाजपा काफी पीछे रह गई। इन चारों बूथों पर भाजपा उम्मीदवार को 150, 182, 148 तथा 146 वोट मिले हैं। जबकि, कांग्रेस को क्रमश: 205, 178, 293 तथा 422 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करछना विधानसभा में यमुनापार के भाजपा अध्यक्ष विनोद प्रजापति के गांव रामपुर तालुका मुंगारी, ब्लॉक प्रमुख समेत कई अन्य के गांव तथा बूथ पर भी भाजपा हार गई है। हालांकि विधायक पीयूष रंजन निषाद के गांव के तीन बूथों पर भाजपा उम्मीदवार को कांग्रेस से करीब तीन गुना अधिक वोट मिले हैं।

उज्ज्वल के गांव में भाजपा को मिले 446 वोट

कांग्रेस उम्मीदवार उज्ज्वल करछना विधानसभा के बरांव गांव में रहते हैं। वहां कुल तीन बूथ हैं, जहां भाजपा को 204, 135 और 107 वोट मिले हैं। यानी, कुल 446 वोट मिले हैं। वहीं उज्ज्वल को क्रमश: 516, 477 तथा 499 यानि, 1492 वोट मिले हैं।

शहर दक्षिणी के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के बूथों पर भाजपा को 50 से भी कम वोट

शहर दक्षिणी में गठबंधन उम्मीदवार उज्ज्वल रमण सिंह भाजपा के नीरज त्रिपाठी से पीछे जरूर रह गए हैं, लेकिन कई बूथों पर उन्हें काफी बढ़त मिली है। मुस्लिम बहुल मोहल्लों के 41 से 48, 80 से 103 तथा 119 से 149 तक की संख्या वाले ज्यादातर बूथों पर उज्ज्वल को 400 से अधिक वोट मिले हैं। जबकि, भाजपा को 50 से भी कम वोट मिले हैं। 101 नंबर बूथ पर तो भाजपा को महज पांच वोट मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed