{"_id":"5cd842d8bdec22070f67ee32","slug":"lok-sabha-election-2019-record-polling-in-pratapgarh-and-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro: गर्मी की हार, मतदाताओं की जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro: गर्मी की हार, मतदाताओं की जय-जयकार
Sun, 12 May 2019 09:29 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 12 May 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर तेज धूप और गर्मी होने के बावजूद मतदाता घरों से निकले और झमाझम वोटों की बरसात हुई। मतदाताओं के उत्साह ने पिछले वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस वर्ष जिले के 52.38 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है, जबकि वर्ष 2014 में 52.12 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था।
विज्ञापन
अधिकांश बूथों पर सुबह दस बजे तक लंबी लाइन देखने को मिली। दोपहआर में बूथों पर कुछ सन्नाटा जरूर रहा, मगर तीन बजे के बाद एक बार फिर मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली और देर शाम तक मतदान चलता रहा। संसदीय सीट की पांच विधानसभाओं को 23 जोन और 133 सेक्टरों में बांटने के साथ ही 327 क्िरटिकल बूथों पर भारी संख्या में जवान तैनात किए गए थे। जबकि 116 वर्नेबुल बूथों पर अद्र्धसैनिक के बल तैनात रहे।
विज्ञापन
जिले के 1892 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से की गई किलेबंदी पूरी तरह सफल रही। चिह्नित किए गए बवालियों को पहले ही लाल, पीला कार्ड थमाने के साथ ही मतदान के दिन बाहर रखने में सफल रहने वाली पुलिस की बदौलत जिले में कोई वारदात नहीं हुई।
विज्ञापन
ऐसा काफी दिन बाद हुआ है, जब चुनाव के दिन कोई बवाल नहीं हुआ है। मतदाताओं की जागरूकता का परिणाम यह रहा कि मतदान प्रतिशत में 0.26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष जिले के 52.38 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है, जबकि वर्ष 2014 में 52.12 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था।
पांच विधानसभाओं को 23 जोन और 133 सेक्टरों में बांटा गया था। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। 327 क्रिटिकल और 116 वर्नेबुल बूथों पर पुलिस और प्रशासन की पैनी नजर रही। डीएम,एसपी सुबह से ही क्षेत्र का भ्रमण कर शांतिपूर्ण मतदान की जानकारी लेते रहे। जिले के 202 बूथों पर वेबकास्टिंग और 57 बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी।
विधानसभावार 2014 के मुकाबले हुआ मतदान
विधानसभा का नाम 2014 2019
रामपुरखास 53.51 52.5
विश्वनाथगंज 52.0 49.57
सदर 52.50 53.0
पट्टी 57.0 54.86
रानीगंज 52.0 52.27