फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lodges open from house to house in Chhota Baghada on the banks of flood, if water fills

Prayagraj : बाढ़ के मुहाने पर छोटा बघाड़ा में घर-घर खुले लाॅज, पानी भरा तो खतरे में रहेगी प्रतियोगियों की जान

Sat, 03 Aug 2024 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 04:58 PM IST
सार

हाईकोर्ट का निर्देश है कि गंगा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में कोई निर्माण नहीं हो सकता है। फिर भी छोटा बघाड़ा में हजारों मकान बाढ़ प्रभावित इलाके में पिछले कुछ वर्षों में बन गए हैं। अभी भी कई मकानों का निर्माण चल रहा है। पीडीए के जोनल अधिकारी, जूनियर इंजीनियर या सर्वेयर की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है।

विज्ञापन
Lodges open from house to house in Chhota Baghada on the banks of flood, if water fills
छोटा बघाड़ा इलाके में बेसमेंट में चल रहा लॉज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली की घटना के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की टीम कोचिंग पर कार्रवाई कर रही है। यहां पर केवल कोचिंग ही नहीं, कई लाॅज भी वैसे ही हालात में हैं। खासकर गंगा किनारे के मोहल्ले छोटा बघाड़ा में बनाए गए लाॅज में अचानक बाढ़ का पानी आया तो प्रतियोगियों के लिए मुसीबत होगी। वहां पर बेसमेंट भी कमरे बनाकर किराये पर उठाए गए हैं।

विज्ञापन


हाईकोर्ट का निर्देश है कि गंगा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में कोई निर्माण नहीं हो सकता है। फिर भी छोटा बघाड़ा में हजारों मकान बाढ़ प्रभावित इलाके में पिछले कुछ वर्षों में बन गए हैं। अभी भी कई मकानों का निर्माण चल रहा है। पीडीए के जोनल अधिकारी, जूनियर इंजीनियर या सर्वेयर की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। वहां पर मकान बनवाकर प्रतियोगियों को दिया गया है।
विज्ञापन


जाैनपुर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आए संजीव ने बताया कि यहां पर सस्ते में कमरा मिल रहा है। इसलिए लेकर रह रहे हैं, लेकिन बाढ़ का खतरा है। बाढ़ का सबसे पहले असर छोटा बघाड़ा में ही आएगा। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली की घटना दुखद रही है। यहां पर उससे खराब हालात हैं। निकलने का रास्ता ठीक नहीं है, गंदगी भी रहती है। बाढ़ आने से पहले इसे खाली करके घर चले जाएंगे और एक महीने बाद आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाटा जा रहा है नाला

कटरा, एलनगंज, बघाड़ा आदि मोहल्लों का पानी बक्सी बांध के बगल के नाले से होकर गंगा में गिरता है, लेकिन इसको पाटा जा रह है। बक्सी बांध सब्जी मंडी के पास नाले का अधिकतर हिस्सा पाट दिया गया है। मोहल्ले को जाने वाले रास्ते के दोनों ओर पाटकर दुकानें खोल दी गई हैं। कुछ भू-माफिया उसे पाटकर प्लॉटिंग करने की तैयारी में हैं। नाला किनारे ही बालू और गिट्टी का कारोबार चल रहा है।

फाफामऊ में चल रहीं सात कोचिंग सील

जोन छह के जोनल अधिकारी अजय कुमार ने शुक्रवार को फाफामऊ क्षेत्र में चल रहीं कोचिंगों की जांच की। उन्होंने बताया कि बेसमेंट में चल रही दीप्तमान एकेडमी, सुपर सिलीमैक्स एकेडमी, वारटेक्स क्लासेज, एडिगरल लाइब्रेरी, संगम लाइब्रेरी, राधे लाइब्रेरी और भूखंड संख्या सीएस 18 के बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी को सील किया गया है। इसके अलावा लखनऊ रोड पर दो अवैध निर्माण को भी उन्होंने सील कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed