फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Loco pilot refuses to move train after duty hours are over, goods train remains stranded for about an hour

Prayagraj : ड्यूटी का समय पूरा होने पर लोको पायलट का ट्रेन बढ़ाने से इन्कार, करीब एक घंटे खड़ी रही मालगाड़ी

Wed, 24 Dec 2025 11:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Dec 2025 11:40 AM IST
सार

ड्यूटी का समय पूरा होने पर मंगलवार लोको पायलट ने लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को आगे बढ़ाने से इन्कार कर दिया। एक घंटे 17 मिनट तक गाड़ी लूप लाइन पर खड़ी रही, जिससे निंदूरा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लग गया।

विज्ञापन
Loco pilot refuses to move train after duty hours are over, goods train remains stranded for about an hour
मालगाड़ी खड़ी होने के बाद रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ड्यूटी का समय पूरा होने पर मंगलवार लोको पायलट ने लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को आगे बढ़ाने से इन्कार कर दिया। एक घंटे 17 मिनट तक गाड़ी लूप लाइन पर खड़ी रही, जिससे निंदूरा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लग गया। बाद में रेलवे कंट्रोलर के समझाने पर मालगाड़ी रवाना हुई।

विज्ञापन

पं. दीनदयाल स्टेशन से कोयला लादकर अप-ऊंचाहार मालगाड़ी फाफामऊ के रास्ते ऊंचाहार जा रही थी। लखनऊ से प्रयाग घाट जा रही 4210 इंटरसिटी एक्सप्रेस को पास कराने के लिए सुबह करीब 11ः26 बजे गाड़ी को लालगोपालगंज स्टेशन की लूप लाइन पर रोका गया था।

विज्ञापन

इंटरसिटी के निकलने के बाद जब सिग्नल मिला तो लोको पायलट महेंद्रनाथ ने ट्रेन चलाने से इन्कार कर दिया। उसका कहना था कि वह अपनी तय ड्यूटी से ज्यादा समय तक काम कर चुका है। यदि कंट्रोल को गाड़ी चलवानी थी तो लालगोपालगंज में हॉल्ट न देकर सीधे ऊंचाहार के लिए सिग्नल देना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुंडा में बुलाया गया दूसरा लोको पायलट

लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन से 12:43 बजे अप-ऊंचाहार के रवाना होने के बाद कुंडा में भी मालगाड़़ी को लूपलाइन पर रोक दिया गया। इस बीच लखनऊ की ओर से आने वाली वंदे भारत ट्रेन को क्रॉस कराया गया। इसके बाद एनटीपीसी से रिलीवर लोको पायलट बुलाकर गाड़ी आगे के लिए रवाना की गई।

जान जोखिम में डालकर पटरी पार करते दिखे लोग

लूप लाइन पर मालगाड़ी के खड़ी होने से जेठवारा मार्ग पर निंदूरा रेलवे क्रॉसिंग बंद रही। क्रॉसिंग के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोग इस कदर परेशान हुए कि वे बंद क्रॉसिंग के नीचे से अपने वाहन निकालने लगे। स्थिति बिगड़ती देख चौकी प्रभारी सौरभ पांडेय मौके पर पहुंचे और दोपहिया वाहनों को निंदूरा गांव व दुर्गागंज की ओर डायवर्ट कर जाम खुलवाया।

गाड़ियों का परिचालन रेल कंट्रोलर के निर्देश पर होता है। काफी देर की जद्दोजहद और कंट्रोलर की ओर से लोको पायलट को समझाने के बाद दोपहर 12ः43 बजे मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया जा सका। - दिलीप कुमार, सहायक स्टेशन अधीक्षक, लालगोपालगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed